फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Now Agriculture Minister Kamal Patel attacks Congress, said - Congress is putting obstacles in the welfare of poor and backward classes

भोपाल: अब कृषि मंत्री कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, बोले- गरीबों और पिछड़ा वर्ग के कल्याण में रोड़े अटका रही है कांग्रेस

Sun, 19 Dec 2021 07:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 07:51 PM IST
सार

पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण मामले पर भाजपा कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। प्रदेश के तमाम नेता कांग्रेस को गरीबों-पिछड़ों का विरोधी साबित करने में लगे हैं। अब मध्य प्रदेश के किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस पर हमला बोला है। 

विज्ञापन
Bhopal: Now Agriculture Minister Kamal Patel attacks Congress, said - Congress is putting obstacles in the welfare of poor and backward classes
कमल पटेल ने कांग्रेस को आड़ेहाथ लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण मामले पर भाजपा कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। प्रदेश के तमाम नेता कांग्रेस को गरीबों-पिछड़ों का विरोधी साबित करने में लगे हैं। मध्य प्रदेश के किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 60 साल देश में राज किया, लेकिन गरीबों और पिछड़ों के कल्याण के लिए गांधी जी के सपने को पूरा नहीं किया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब भाजपा सरकार काम कर रही है तब भी कांग्रेस उसमें रोड़े अटका रही है।

विज्ञापन

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि आजादी का 75वां अमृत महोत्सव चल रहा है। गांधीजी के नाम पर कांग्रेस ने 60 साल राज करते हुए गांधीजी के सपनों को साकार नहीं किया। महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत के साथ ईमानदार शासन, गरीबों के कल्याण के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग को आगे बढ़ाने का सपना देखा था, लेकिन कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के साथ देश को लूटा। पटेल ने आक्रामक तेवर में बोलते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के छह और नरेंद्र मोदी सरकार के 7 साल में भाजपा सरकार ने इन 13 सालों में देश और 17 साल मध्यप्रदेश में हमने गांव, गरीब और किसान के साथ हर वर्ग का विकास किया है।

विज्ञापन

कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस देश में गरीबी हटाने का नारा देती रही, 60 साल में गरीबी नहीं हटी लेकिन कांग्रेसियों की गरीबी जरूर दूर हो गई। मुट्ठी भर लोग अरबपति और खरबपति हो गए। कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है। कांग्रेस पार्टी कहती कुछ और करती कुछ है। देश में 60 साल राज्य करते हुए अन्य पिछड़े वर्ग को संवैधानिक दर्जा भी नहीं दिया, लेकिन मोदी सरकार ने कानून बनाकर संवैधानिक दर्जा दिया और 27 प्रतिशत पिछले वर्ग को आरक्षण भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री पटेल ने मध्य प्रदेश में पहले की कांग्रेसी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार ने प्रदेश के उच्चतम न्यायालय में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लेकर नाटक रचा। न्यायालय में सही तैयारी नहीं की, लेकिन जब हमारी सरकार बनी न्यायालय में हमारी सरकार ने सही पक्ष रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed