फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Youth recorded video committed suicide after begin cut off by the train

Bhopal News: वीडियो में पत्नी पर परेशान करने का आरोप लगाया, फिर ट्रेन से कटकर किया सुसाइड 

Sat, 25 Dec 2021 04:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 25 Dec 2021 04:13 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने वीडियो बनाया और अपनी पत्नी पर परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि थाना प्रभारी को सब पता है। 
 

विज्ञापन
Bhopal News: Youth recorded video committed suicide after begin cut off by the train
Bhopal suicide news: युवक ने वीडियो बनाया और फिर ट्रेन से कटकर जान दे दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल की पंपापुर बस्ती में रहने वाले एक युवक ने पत्नी से परेशान होकर जान दे दी। उसने वीडियो बनाकर आरोप लगाया कि पत्नी परेशान कर रही है। मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं। मेरी मौत के बाद मेरी पत्नी को जेल में डाल देना। टीटी नगर थाने के टीआई को सब पता है। 
विज्ञापन


दरअसल, ट्रेन से कटकर जान देने वाले युवक का नाम राकेश जाटव पुत्र गंगाराम जाटव है। वह छोटे-मोटे काम कर गुजर-बसर करता था। उसने वीडियो बनाकर आरोप लगाया कि मेरी बीवी ने मुझे परेशान कर रखा है। मुझे न छोड़ने को तैयार है और न ही बंद करवा रही है। मुझे जीने नही दे रही है। मुझे कुछ होता है तो मेरी बीवी को बंद कर देना। टीटी नगर थाने में चार दिन से मेरा केस चल रहा है। टीआई को सब पता है कि मैं ऐसा क्यों कर रहा हूं। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि युवक शुक्रवार को पत्नी के साथ घर से निकला था। दोपहर को उसे घर भेजा और चार बजे के आसपास दानापानी रोड के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। टीटी नगर थाने के टीआई संजू कामले ने कहा कि पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। पति को शक था कि उसके बचपन के दोस्त नवीन से पत्नी के अवैध संबंध है। दोस्त और पत्नी ने भी ऐसी कोई बात न होने की समझाइश उसे दी थी। इस पर पिछले कुछ दिनों से उनके बीच अनबन थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed