{"_id":"62c1653e4c148e76544c3345","slug":"bhopal-news-years-old-banyan-tree-fell-near-kamala-park-bike-rider-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: कमला पार्क के पास सालों पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाइक सवार बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: कमला पार्क के पास सालों पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाइक सवार बचा
Sun, 03 Jul 2022 03:15 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 03 Jul 2022 03:15 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में कमला पार्क के पास रविवार सुबह एक दशकों पुराना बरगद पेड़ गिर गया। जिसमें एक बाइक सवार बच गया। पेड़ गिरने से एक तरफ का यातायात बाधित हो गया। सूचना के बाद नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। निगम का अमला पेड़ को हटाने की कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
भोपाल में कमला पार्क के पास पुराना पेड़ गिरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में कमला पार्क के पास रविवार सुबह एक दशकों पुराना बरगद पेड़ गिर गया। जिसमें एक बाइक सवार बच गया। पेड़ गिरने से एक तरफ का यातायात बाधित हो गया। सूचना के बाद नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। निगम का अमला पेड़ को हटाने की कार्रवाई कर रहा है।
कमला पार्क स्थित बरगद का पेड़ दशकों पुराना है। पेड़ गिरने से एक तरफ का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। पुलिस ने ट्रफिक को दूसरे रास्ते से डायवर्ट कराया। गनीमत रही है कि पेड़ गिरने के वक्त ज्यादा ट्रैफिक नहीं था, जिससे कोई जनहानी नहीं हुई। हालांकि एक बाइक पेड़ के नीचे दब गई। बाइक सवार बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोटे आई, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। दूसरी तरफ नगर निगम की टीम ने पेड़ को हटाने का काम शुरू कर दिया।