फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Traffic from board office to Chetak Bridge will be diverted from January 4 to 15 due to metro work

Bhopal News: मेट्रो के काम के कारण बोर्ड ऑफिस से चेतक ब्रिज का ट्रैफिक 4 से 15 जनवरी तक रहेगा डायवर्ट

Sun, 02 Jan 2022 07:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Jan 2022 07:52 PM IST
सार

बोर्ड ऑफिस चौराहा से चेतक ब्रिज की ओर जाने वाले रोड पर भोपाल मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य किए जाने के कारण यातायात बाधित रहेगा। 4 से 15 जनवरी तक यातायात की दिशा बदली गई है।
 

विज्ञापन
Bhopal News: Traffic from board office to Chetak Bridge will be diverted from January 4 to 15 due to metro work
Bhopal: मेट्रो के काम के कारण ट्रैफिक होगा डायवर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोर्ड ऑफिस चौराहा से चेतक ब्रिज की ओर जाने वाले रोड पर भोपाल मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य किए जाने के कारण यातायात बाधित रहेगा। 4 से 15 जनवरी तक यातायात की दिशा बदली गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मध्यम एवं भारी वाहनों, यात्री बसों के लिए ज्योति टॉकीज ब्रिज से बोर्ड ऑफिस चौराहा तक एवं बोर्ड ऑफिस चौराहा से ज्योति टॉकीज की ओर यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। दो-पहिया एवं हल्के वाहन ज्योति चौराहा एमपी नगर जोन-1, होटल रेसीडेंसी तिराहा से डीबी मॉल चौराहा तक आ-जा सकेंगे। इसी तरह बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज, चेतक ब्रिज की ओर जाने वाला दोपहिया एवं हल्के वाहन डायवर्ट होकर बोर्ड ऑफिस से डीबी मॉल चौराहा से रेसीडेंसी होटल तिराहा होकर ज्योति, चेतक ब्रिज की ओर जा सकेंगे। प्रगति चौराहा से जोन-2 होकर स्टेट बैंक तिराहे से सिटी अस्पताल रोड होकर बेरछा मावा के सामने से ज्योति टॉकीज चौराहा होकर चेतक ब्रिज की ओर जा सकेंगे। बोर्ड ऑफिस चौराहा से आईएसबीटी होशगाबाद रोड़ की ओर जाने वाला यातायात प्रगति चौराहा, वीरसावरकर सेतु की ओर परिवर्तित मार्ग से निकलेगा।
विज्ञापन


मध्यम एवं भारी वाहन पुल बोगदा से जिंसी धर्म कांटे होकर मैदा मिल रोड, बोर्ड ऑफिस चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन पुल बोगदा से प्रभात चौराहा, सांवतिका पेट्रोल पंप तिराहे से गौतम नगर होकर आईएसबीटी बस स्टैंड की ओर जा सकेंगे। इसी प्रकार मध्यम एवं भारी माल वाहक वाहन जिनमें अनुमति प्राप्त एवं अत्यावश्यक सेवा में लगे वाहन शामिल हैं। आईएसबीटी मार्ग, चैतक ब्रिज से ज्योति टॉकीज चौराहा, बोर्ड ऑफिस की ओर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ऐसे वाहन पुल बोगदा, भारत टॉकीज जाने के लिए आईएसबीटी से चेतक ब्रिज, गौतम नगर, सांवतिका पंप तिराहा, प्रभात चौराहा से पुल बोगदा होकर भारत टॉकीज की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करियर कॉलेज तिराहा, अन्नानगर की ओर से आने वाले मध्यम एवं बड़े मालवाहक, यात्री वाहन, अनुमति प्राप्त वाहन गोविंदपुरा टर्निंग से चेतक ब्रिज होकर ज्योति टॉकीज चौराहे की ओर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ये वाहन गोविंदपुरा टर्निंग, आईएसबीटी से हबीबगंज, टीटीनगर की ओर आवागमन करने के लिए आईएसबीटी, हबीबगंज नाका, आरआरएल तिराहा, वीर सावरकर ब्रिज, मानसरोवर तिराहे से सात नंबर रोटरी, नूतन कॉलेज होकर आवागमन कर सकेंगे। मध्यम एवं बड़े यात्री वाहन जिसमें बीसीएलएल की बसें भी शामिल हैं। मंत्रालय की ओर से आने वाले तथा पुल बोगदा से जिन्सी धर्म कांटा से मैदामिल रोड से आने वाली बसें प्रेस कॉम्प्लेक्स प्रगति भवन चौराहे से पर्यावास भवन होकर वल्लभ भवन रोटरी से डीबी मॉल तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन वल्लभ भवन रोटरी से व्यापमं चौराहा, 6 नंबर स्टॉप, नूतन कॉलेज, सुभाष स्कूल 7 नंबर रोटरी, मानसरोवर तिराहा, वीरसावरकर ब्रिज से आरएलएल तिराहा आईएसबीटी, भेल गोविंदपुरा की ओर आवागमन कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed