फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Third death in Bhopal Petroleum Depot accident, BPCL gave financial assistance

Bhopal News: भोपाल पेट्रोलियम डिपो हादसे में तीसरी मौत, बीपीसीएल ने दी आर्थिक सहायता

Fri, 28 Oct 2022 02:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 28 Oct 2022 02:10 PM IST
सार

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और मेसर्स यूनाईटेड सेल्स एंड सर्विस स्टेशन खजूरी सड़क द्वारा मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं अलग से तत्काल सहायत राशि 11-11 हजार रुपए प्रदान की गई।

विज्ञापन
Bhopal News: Third death in Bhopal Petroleum Depot accident, BPCL gave financial assistance
भोपाल पेट्रोलियम डिपो हादसे में तीसरी मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल बकानिया स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के डिपो में 21 अक्टूबर को हुए ट्रैंकर में ब्लास्ट में तीसरी मौत हो गई है। विनाद नाम के व्यक्ति की इलाज के दौरान गुरुवार रात मौत हो गई। इससे पहले दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना में 7 लोग झुलस गए थे। जिनकाे चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी अस्पताल में 4 घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार ने बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और मेसर्स यूनाईटेड सेल्स एंड सर्विस स्टेशन खजूरी सड़क द्वारा मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं अलग से तत्काल सहायत राशि 11-11 हजार रुपए प्रदान की गई।
विज्ञापन

 
घटना के बाद घायलों को तुरंत चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में 7 कर्मचारी 30 वर्षीय सलमान, 35 वर्षीय सानू, 37 वर्षीय विनोद, 40 वर्षीय राजा मिंया, 18 वर्षीय शिरक, 28 वर्षीय छोटेलाल, और 30 वर्षीय अंतराम घायल हुए थे। इनमें से सलमान और शानू की पहले मौत हो चुकी थी। गुरुवार रात एक अन्य गंभीर घायल विनोद की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
बता दें इससे पहले हादसे में घायलों के परिजनों ने प्रशासन और कंपनी के जिम्मेदारों पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि घटना के बाद से ना तो प्रशासन ना ही कंपनी की तरफ से कोई अधिकारी ने उनसे संपर्क किया है। घायलों को भी अस्पताल वह अपनी गाड़ी से लेकर पहुंचे थे। इसके बाद कंपनी ने घायला और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed