फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: The country's first divorce ceremony will be held in Bhopal, 200 guests will be involved, know wh

Bhopal News: भोपाल में होगा देश का पहला तलाक उत्सव, 200 मेहमान होंगे शामिल, जानें क्यों है खास

Sat, 10 Sep 2022 05:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 10 Sep 2022 05:31 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देश का पहला तलाक उत्सव आयोजित होने जा रहा है। इसमें डायवोर्स डिक्री प्राप्त करने वाले 18 पुरुष और उनके परिजन शामिल होंगे। इसका उद्देश्य पुरानी जिंदगी से बाहर निकालकर नई जिंदगी को खुशियों के साथ जीने प्रेरित करना है।

विज्ञापन
Bhopal News: The country's first divorce ceremony will be held in Bhopal, 200 guests will be involved, know wh
भोपाल में तलाक उत्सव का कार्ड वायरल हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में एक अलग ही आयोजन होने जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि देश का पहला तलाक उत्सव है। इसमें डायवोर्स डिक्री प्राप्त करने वाले 18 पुरुष और उनके परिजन शामिल होंगे। 
विज्ञापन


भोपाल की भाई वेलफेयर सोसायटी 18 सितंबर को तलाक उत्सव का आयोजन कर रही है। 5 से 10 साल की लंबी लड़ाई के बाद मिले तलाक की खुशी मनाने के लिए कार्ड छपवाकर मेहमानों को बुलाया जा रहा है। इसका कार्ड वायरल हो गया है। भाई वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष जकी अहमद ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पुरानी जिंदगी से बाहर निकालकर नई जिंदगी में आगे बढ़ाना है। पुरुष अपनी शादी में 2 हजार लोगों को बुलाता है। इसके बाद तलाक उसको गहरा सदमा दे जाता है। उन्होंने बताया कि पुरुषों पर घरेलू हिंसा, भरण पोषण, दहेज प्रताड़ना जैसे झूठे केस लगा दिए जाते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले में 100 में से 2 प्रतिशत में ही सजा हो पाती है, क्योंकि झूठे मामले कोर्ट में टिक नहीं पाते हैं। ये लोग कोर्ट में लंबी लड़ाई के बाद टूट जाते हैं। ऐसे लोग मानसिक प्रताड़ना से गुजरते हैं। उनको इससे बाहर निकालना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा सेरेमनी में खास 
तलाक उत्सव में शादी के समान ही अलग-अलग रस्में होंगी। इसमें जेंट्स संगीत, जयमाला विसर्जन, बारात निर्गमन, सद्बुद्धि शुद्धिकरण यज्ञ, मानव सम्मान में कार्य करने के लिए 7 कदम और 7 प्रतिज्ञा भी दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा विवाह विच्छेद की डिक्री वितरण की जाएगी। यहां खाने मे मीठे के साथ दाल-बाफले समेत अन्य व्यजंन रहेगा। कार्यक्रम में 200 लोग शामिल होंगे। 


प्रदेश में 9 हजार सदस्य 
जकी अहमद ने बताया कि मध्य प्रदेश में सोसायटी के 9 हजार सदस्य हैं। जो कोर्ट में तलाक के केस का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सोसायटी मानसिक, सामाजिक, आर्थिक रूप से तलाक की लड़ाई लड़ते हुए टूट चुके लोगों के साथ खड़ी रहती है। इस तरह के मामले में लंबी लड़ाई के बाद बड़ी राशि देकर छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed