{"_id":"633ecdfc22a9d76b5b527ab2","slug":"bhopal-news-kalash-stolen-from-shahi-masjid-police-started-investigation-after-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल की ऐतिहासिक शाही मोती मस्जिद के गुंबद से कलश चोरी, FIR के बाद पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल की ऐतिहासिक शाही मोती मस्जिद के गुंबद से कलश चोरी, FIR के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
Thu, 06 Oct 2022 07:46 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 06 Oct 2022 07:46 PM IST
सार
भोपाल की ऐतिहासिक शाही मोती मस्जिद के गुंबद से गुरुवार रात कलश चोरी हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तांबे के कलश पर सोने की परत चढ़ी हुई है।
विज्ञापन
भोपाल की शाही मोती मस्जिद से कलश चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल की ऐतिाहसिक शाही मोती मस्जिद के गुंबद से गुरुवार रात कलश चोरी हो गए। कलश के भारी होने के कारण चोर ऊपरी हिस्सा ही ले जा सके। इस मामले की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक निवासी ने सुबह करीब दस बजे मस्जिद की गुम्बद से सोने का कलश गायब होने की सूचना दी। शाही औकाफ सचिव आजम तिरमिजी और आरिफ मसूद फैंस क्लब अध्यक्ष अब्दुल नफीस ने थाना तलैया पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कलश चोरी करने के लिए चोरों ने दीवारों के सहारे मस्जिद में पहुंचने का रास्ता अपनाया है। मस्जिद के अंदर मौजूद सीसीटीवी कैमरे में किसी चोर की छवि कैद नहीं हो पाई है। इसमें सिर्फ यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों का मूवमेंट ही दिखाई दे रहा है।
वजनी है कलश, आधा छोड़ गए
करीब सात फीट बड़ा कलश इतना वजनी बताया जा रहा है कि चोर इसको अपने साथ पूरा नहीं ले जा पाए। वे कलश का ऊपरी हिस्सा ही अपने साथ ले जा सके हैं। शाही औकाफ सचिव आजम तिरमिजी ने बताया कि मस्जिद की गुंबद पर मौजूद कलश पूरी तरह सोने के नहीं है बल्कि तांबे से बने हुए कलश पर सोने की मोटी परत चढ़ी हुई है।
डॉग स्क्वायड पहुंचा मस्जिद
क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच शुरू करते हुए जांच शुरू कर दी है। इसके लिए वारदात स्थल पर मोती मस्जिद में डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया है। मस्जिद के पिछले हिस्से में सीसीटीवी नहीं लगे है। ऐसे में संभावना है कि चोर पीछे से आकर कलश चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
ऐतिहासिक है मोती मस्जिद
जानकारी के अनुसार शाही मोती मस्जिद डेढ़ सौ से ज्यादा साल पुरानी बताई जाती है। मस्जिद का निर्माण कदसिया बेगम की बेटी सिकंदर जहां बेगम ने 1868 में कराया था।