{"_id":"5f34862924145267983eebf5","slug":"bhopal-news-gst-intelligence-caught-tax-evasion-of-17-crores-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में जीएसटी इंटेलिजेंस ने पकड़ी 17 करोड़ की टैक्स चोरी, सीमेंट कंपनी के 28 ठिकानों पर छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में जीएसटी इंटेलिजेंस ने पकड़ी 17 करोड़ की टैक्स चोरी, सीमेंट कंपनी के 28 ठिकानों पर छापे
Thu, 13 Aug 2020 05:45 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भोपाल
अमर उजाला नेटवर्क, भोपाल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 13 Aug 2020 05:45 AM IST
विज्ञापन
सीमेंट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने मध्य प्रदेश में 17 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पता लगाया है। इस मामले में सतना की एक अग्रणी सीमेंट निर्माता कंपनी के एक निदेशक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की ओर से बुधवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, सीमेंट कंपनी पर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है। कंपनी ने चोरी छिपे बिना जीएसटी चुकाए बड़ी मात्रा सीमेंट और क्लिंकर की आपूर्ति की थी। विभाग ने 5 से 11 अगस्त के बीच मैहर, सतना, प्रयागराज, कुशीनगर, आगरा, कानपुर और दिल्ली में कंपनी के 28 ठिकानों पर छापे मारे।
विज्ञापन
मैहर और सतना में सीमेंट कंपनी के डीलरों के यहां भी छापेमारी की गई। शनिवार को कंपनी के एक परिसर पर कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने डीजीजीआई अधिकारियों को घेर लिया। इसके बाद अधिकारियों को मध्य प्रदेश पुलिस की मदद लेनी पड़ी। तलाशी अभियान में चार लाख टन अधिक चून पत्थर की खरीद का भी पता चला है।
विज्ञापन
