फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News Gas spread in Bhopal's Mother India Colony

MP: भोपाल की मदर इंडिया कॉलोनी में क्लोरीन गैस फैली, आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ, तीन लोग भर्ती

Thu, 27 Oct 2022 08:02 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 27 Oct 2022 08:02 AM IST
सार

भोपाल में मदर इंडिया कॉलोनी के पास नगर निगम के पानी का फिल्टर प्लांट है, जिसके पानी में क्लोरीन की मात्रा ज्यादा होने से गैस फैलने लगी। घटना शाम करीब छह बजे की है। इससे लोगों को आंखो में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद कॉलोनी के घरों से लोग बाहर निकलने आए। 

विज्ञापन
Bhopal News Gas spread in Bhopal's Mother India Colony
भोपाल की मदर इंडिया कॉलोनी में गैस फैलने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल की मदर इंडिया कॉलोनी में गैस फैलने से हड़कप मंच गया। सूचना के बाद मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस भी पहुंच गई। नगर निगम के  अधिकारियों ने बताया कि पानी की टंकी में क्लोरीन की मात्रा ज्यादा होने से गैस बनी और फैल गई। लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने की दिक्कत होने लगी। तीन लोगों को ज्यादा दिक्कत हेने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, मदर इंडिया कॉलोनी के पास नगर निगम के पानी का फिल्टर प्लांट है, जिसके पानी में क्लोरीन की मात्रा ज्यादा होने से गैस फैलने लगी। घटना शाम करीब छह बजे की है। इससे लोगों को आंखो में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद कॉलोनी के घरों से लोग बाहर निकलने आए और सड़क पर जमा हो गए। तीन लोगों को ज्यादा तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोसलानी ने बताया, पानी में क्लोरीन की मात्रा ज्यादा होने से गैस बनी। अब स्थिति नियंत्रण में है। सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


मेन रोड पर आ गए लोग...
गैस फैलने से पूरी बस्ती खाली हो गई। बड़ी संख्या में लोग मेन रोड पर आ गए। एसडीएम मनोज उपाध्याय, तहसीलदार समेत शाहजहांनाबाद थाने का स्टॉफ भी मौके पर पहुंचा। हालांकि रात नौ बजे बाद असर कम होने लगा। रहवासी आसिफ अली ने बताया, शाम 6 बजे बाद ज्यादा दिक्कतें हुई। इससे लोग घरों से बाहर निकल गए। कय्यूम पठान ने बताया, पानी में क्लोरीन की मात्रा ज्यादा हो गई थी। पानी ओवर फ्लो होकर बस्ती में जा रहा था। इससे लोगों की आंखों में जलन होने लगी और कुछ बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कतें हुई। टीम ने काम शुरू किया, इसके बाद मामला संभल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री विश्वास सारंग मौके पर पहुंचे
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग घटना के बाद महापौर मालती राय के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने हमीदिया में अस्पताल में भर्ती मरीजों का भी हालचाल जाना। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि छोटा सो माइनर फॉल्ट था। क्लोरीन का टैंक लीक हो गया था। फॉल्ट को सुधार लिया गया। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed