फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Elderly's foot slipped while boarding a moving train at Bhopal station, two coaches passed above but still safe

Bhopal News: भोपाल स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त बुजुर्ग का पैर फिसला, दो डिब्बे ऊपर से गुजरे फिर भी सही-सलामत

Sat, 08 Jan 2022 01:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 08 Jan 2022 01:40 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बुजुर्ग का चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त पैर फिसल गया और वह रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। दो डिब्बे उनके ऊपर से निकल गए। किस्मत अच्छी थी कि झुके रहे और डिब्बों के गुजरने के बाद भी जीवित बचे रहे। 
 

विज्ञापन
Bhopal News: Elderly's foot slipped while boarding a moving train at Bhopal station, two coaches passed above but still safe
भोपाल रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे का वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बुजुर्ग चलती ट्रेन में सवार होने की कोशिश में पैर फिसलने से रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। उनके ऊपर से दो डिब्बे भी निकल गए थे। किस्मत अच्छी थी कि रेलवे गार्ड ने यह देख लिया और प्रेशर वॉल्व खोलकर ट्रेन को तुरंत रोक दिया। वरना, हादसा हो सकता था। इस दौरान बुजुर्ग भी नीचे दुबके रहे, इससे उन्हें कोई चोट नहीं आई है। 
विज्ञापन


मामला गुरुवार-शुक्रवार रात का है। राप्तीसागर एक्सप्रेस में यात्री कर रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग प्रसिद्धनारायण पांडे पांच मिनट के हॉल्ट की वजह से बोतल में पानी भरने स्टेशन पर उतरे। जब वे लौट रहे थे, तब ट्रेन चल दी। उन्होंने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की और पैर फिसल गया। वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में जा गिरे। तब तक ट्रेन ने स्पीड पकड़ ली थी। 
विज्ञापन


यह डिब्बा ट्रेन के पिछले हिस्से में था। गार्ड राजेश मुरखेरिया ने चलती ट्रेन न पकड़ने के लिए आवाज भी लगाई। पर बुजुर्ग ने उन्हें अनसुना कर दिया। खैर, जब पांडे नीचे गिर गए तो गार्ड ने प्रेशर वॉल्व खोलकर ट्रेन को रोक दिया। बुजुर्ग को नीचे से निकाला गया। अगर ट्रेन कुछ सेकंड और चल जाती तो बुजुर्ग की कटकर मौत हो सकती थी। बुजुर्ग को इस घटना में हाथ, पैर, सिर में मामूली चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए हमीदिया भेजा गया। वहां से शुक्रवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed