फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress's damage control efforts: Umang Singhar met Digvijaya; held a closed-door discussion lasting an hour.

कांग्रेस में डैमेज कंट्रोल की कवायद: दिग्विजय से मिलने पहुंचे उमंग सिंघार, एक घंटे बंद कमरे में हुई चर्चा

Wed, 01 Jul 2026 07:07 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 01 Jul 2026 07:07 PM IST
सार

उज्जैन जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस में जारी बयानबाजी और अंतर्कलह के बीच पार्टी डैमेज कंट्रोल में जुटी नजर आई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से करीब एक घंटे तक बंद कमरे में मुलाकात की। 

विज्ञापन
Congress's damage control efforts: Umang Singhar met Digvijaya; held a closed-door discussion lasting an hour.
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस में उज्जैन के वीर भारत न्यास जमीन विवाद को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच बुधवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सरकारी आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर मतभेद खुलकर सामने आ चुके हैं और संगठन में डैमेज कंट्रोल की चर्चा तेज है।
विज्ञापन



पीएसी बैठक में भी गूंजा था विवाद
एक दिन पहले हुई कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में भी दिग्विजय सिंह के उस बयान पर सवाल उठे, जिसमें उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के जमीन आवंटन संबंधी आरोपों से अलग राय रखी थी। बैठक में कई नेताओं ने सार्वजनिक मंच से अलग-अलग बयान देने पर नाराजगी जताई और कहा कि इससे पार्टी की लड़ाई कमजोर होती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-2028 की तैयारी या अंदरूनी लड़ाई? कांग्रेस में दिग्गजों से छात्र संगठनों तक बढ़ी कलह,संगठन पर उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन दिन तक टीवी डिबेट और बाइट से दूरी
प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कमले द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि अगले तीन दिनों तक पार्टी के अधिकृत नेता, प्रवक्ता और प्रतिनिधि किसी भी टीवी डिबेट में शामिल नहीं होंगे। अधिकृत प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को कोई आधिकारिक बयान भी नहीं दिया जाएगा। यह निर्देश प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और मोर्चा-प्रकोष्ठों तक भेज दिया गया है।



यह भी पढ़ें-दिग्विजय के विरोध में खुलकर उतरीं कांग्रेस महासचिव: बोलीं-पुत्र मोह में संगठन को नुकसान पहुंचा रहे,हो कार्रवाई


जमीन विवाद से बढ़ी अंदरूनी सियासत
उज्जैन भूमि मामले को लेकर कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर है, लेकिन इसी मुद्दे पर पार्टी नेताओं के अलग-अलग बयानों ने संगठन के भीतर मतभेद भी उजागर कर दिए हैं। अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बहिष्कार और दिग्विजय-सिंघार की मुलाकात ने इस पूरे घटनाक्रम को नई राजनीतिक दिशा दे दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed