फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: CBI team reaches Dilip Buildcon's office to investigate NHAI officer's bribery case

Bhopal News: NHAI अधिकारी को रिश्वत मामले में शिवराज के करीबी दिलीप बिल्डकॉन पर सीबीआई के छापे

Fri, 31 Dec 2021 02:37 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 31 Dec 2021 02:37 PM IST
सार

NHAI अधिकारी को 20 लाख रुपये की घूस के मामले में सीबीआई ने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी दिलीप बिल्डकॉन पर छापे मारे हैं। दिलीप बिल्डकॉन के ईडी देवेंद्र जैन समेत तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Bhopal News: CBI team reaches Dilip Buildcon's office to investigate NHAI officer's bribery case
भोपाल के चूनाभट्टी स्थित दिलीप बिल्डकॉन का भवन, जहां सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी समझे जाने वाले दिलीप सूर्यवंशी के दिलीप बिल्डकॉन पर सीबीआई ने शुक्रवार को छापे मारे। मामला नेशनल हाईवे आथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारी को 20 लाख रुपये की रिश्वत देने से जुड़ा है। दिल्ली से सीबीआई की टीम गुरुवार देर रात भोपाल आई और उसने दिलीप बिल्डकॉन के दफ्तर में कार्रवाई की। सीबीआई ने इस मामले में NHAI के रीजनल ऑफिसर, दिलीप बिल्डकॉन के तीन अधिकारियों और अनुज गुप्ता नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


अधिकृत जानकारी के मुताबिक जिन लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है, उनमें दिलीप बिल्डकॉन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर देवेंद्र जैन, जनरल मैनेजर रत्नाकरन साजीलाल और एक अन्य अधिकारी सुनील कुमार वर्मा शामिल हैं। आरोप है कि कंपनी ने NHAI के रीजनल ऑफिसर अकील अहमद को 20 लाख रुपये की रिश्वत दी थी। इसी सिलसिले में सीबीआई ने दिलीप बिल्डकॉन के नई दिल्ली, बेंगलुरू, कोचिन, गुड़गांव और भोपाल स्थित दफ्तरों में छापे मारे और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। सीबीआई ने कहा है कि इन जगहों पर की गई कार्रवाई में करीब 4 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा।  
विज्ञापन


दिलीप बिल्डकॉन देशभर में हाईवे और रेलवे सहित इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम कर रही है। यह एक लिस्टेड कंपनी है और भोपाल मेट्रो का काम भी दिलीप बिल्डकॉन के पास ही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम दिल्ली से आई और स्थानीय पुलिस और सीबीआई टीम को भी इसकी सूचना नहीं दी गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed