{"_id":"6363fb624eabd75dbc1ac3af","slug":"bhopal-nagar-nigam-bjp-councilors-ate-2-90-lakh-breakfast-in-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Nagar Nigam: बीजेपी के पार्षद एक दिन में खा गए 2.90 लाख रुपये का नाश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Nagar Nigam: बीजेपी के पार्षद एक दिन में खा गए 2.90 लाख रुपये का नाश्ता
Fri, 04 Nov 2022 11:38 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:38 AM IST
सार
कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कांग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान ने सवाल करते हुए पूछा कि बीजेपी पार्षदों ने एक बैठक में ऐसा क्या खाया कि बिल 3 लाख रुपए पहुंच गया।
विज्ञापन
भोपाल नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल नगर निगम में बीजेपी के नवनियुक्त पार्षदों ने एक दिन की बैठक में ही दो लाख 90 हजार रुपये का नाश्ता कर लिया। यह जानकारी निगम परिषद की बैठक में एमआईसी सदस्य ने दी।
दरअसल, कांग्रेस की पार्षद शरीन ने शपथ ग्रहण समारोह के खर्च पर सवाल पूछा था। इस पर एमआईसी की सदस्य सुषमा बबीसा ने बताया कि नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह में 29 लाख रुपये से अधिक खर्च हुआ। परिषद से पहले होने वाली पार्षद दल की बैठक में नाश्ते पर 2.90 लाख रुपये खर्च हुए। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
कांग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान ने पूछा कि बीजेपी पार्षदों ने एक बैठक में ऐसा क्या खाया कि बिल तीन लाख रुपये पहुंच गया? उन्होंने बीजेपी पर जनता की गाढ़ी कमाई अपने ऊपर खर्च करने का आरोप लगाया। चौहान ने कहा कि एक तरफ महापौर और आयुक्त कहते हैं कि उनके पास बिजली बिल भरने के लिए पैसे नहीं है। दूसरी तरफ बीजेपी पार्षदों के ऊपर पैसा लुटाया जा रहा है।