फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal minor girl kidnapped held captive one month assaule two arrested

Bhopal Crime: नौवीं की छात्रा का अपहरण किया और एक महीने तक बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2026 11:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2026 11:25 PM IST
सार

भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र से लापता नवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को पुलिस ने मंडीदीप से सकुशल बरामद किया। आरोप है कि मुख्य आरोपी उसे करीब एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
bhopal minor girl kidnapped held captive one month assaule two arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र से एक बेहद डरावनी और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां नवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसे एक महीने तक मंडीदीप में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ अमानवीय दरिंदगी की गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गोविंदपुरा पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्रा गत 21 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन के आधार पर यह सुराग मिला कि पड़ोस में रहने वाला विकास नामक युवक बहला-फुसलाकर छात्रा को अपने साथ रायसेन जिले के मंडीदीप इलाके में ले गया था। मंडीदीप पहुंचने के बाद आरोपी विकास ने एक किराए के कमरे में छात्रा को लगभग एक महीने तक बंधक बनाकर रखा। इस लंबी अवधि के दौरान आरोपी ने डरा-धमकाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात पुलिस ने सटीक लोकेशन के आधार पर दबिश देकर कमरे से छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया और मुख्य आरोपी विकास को धर दबोचा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सागर में ऑटो चालक के घर मिले 3 करोड़ से ज्यादा कैश का खुलेगा राज! लोकायुक्त ने संभाली जांच, SIT गठित
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे आरोपी का भी हुआ खुलासा
गुरुवार सुबह पुलिस के समक्ष जब पीड़िता ने अपने बयान दर्ज कराए, तो इस मामले में एक और नाम सामने आया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि इस पूरी प्रताड़ना के दौरान पड़ोस में रहने वाले एक अन्य शादीशुदा युवक दीपक साहू ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता के इन बयानों के आधार पर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से दायरा बढ़ाते हुए आरोपी दीपक साहू के खिलाफ भी दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। 

आदिल ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किया दुष्कर्म, बजरंग दल ने पीटा
उधर, पिपलानी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक दोस्ती धीरे-धीरे खौफनाक शोषण और धर्म परिवर्तन के दबाव में बदल गई। महिला से पिछले साढ़े चार साल तक दुष्कर्म करने और उस पर इस्लाम धर्म अपनाने तथा नमाज पढ़ने का दबाव बनाने के आरोपी आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तब और तूल पकड़ा जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर फ्लैट पर दबिश दी और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता पेशे से ब्यूटीशियन है और उसका अपने पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी दौरान कुछ साल पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए राजगढ़ निवासी आदिल से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया। आरोप है कि शादी का भरोसा देकर आदिल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और करीब साढ़े चार साल तक उसका लगातार यौन शोषण करता रहा। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आदिल पहले से ही शादीशुदा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन से जुड़े गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज कर आरोपी आदिल को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed