फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Minister Sarang arrived to inspect the arson incident in New Market, instructed officials to conduct safety audit

भोपाल: न्यू मार्केट में आगजनी की घटना का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सारंग, अधिकारियों को सेफ्टी ऑडिट कराने दिए निर्देश

Mon, 14 Feb 2022 04:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 14 Feb 2022 04:00 PM IST
सार

मंत्री विश्वास सारंग ने आज न्यू मार्केट के सब-वे में बनी दुकानों में हुई आगजनी की घटना का निरीक्षण करने पहुंचे। 
उन्होंने अधिकारियों को बेसमेंट जैसे स्ट्रक्चर का सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Bhopal: Minister Sarang arrived to inspect the arson incident in New Market, instructed officials to conduct safety audit
भोपाल: सब-वे की दुकानों का निरीक्षण करते मंत्री सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू मार्केट के टॉप एंड टाउन के पास स्थित सब-वे मार्केट में आग लगने की घटना के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को घटना स्थल का निरीक्षण किया। मंत्री ने अधिकारियों को बेसमेंट जैसे स्ट्रक्चर का सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


मंत्री विश्वास सारंग ने निरीक्षण के बाद कहा कि एक बात देखने में आई कि इस तरह से बेसमेंट में अगर कोई आग दुर्घटना होती है, तो वहां धुंआ भर जाता है, जिसके कारण आग पर काबू पाने में मुश्किल होती है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह के सभी स्ट्रक्चर का सेफ्टी ऑडिट कर वेंटिलेशन की व्यवस्था को सुनिश्चित कर एक्सपर्ट इंजीनियर्स से सलाह ली जाए।
विज्ञापन

 

Bhopal: Minister Sarang arrived to inspect the arson incident in New Market, instructed officials to conduct safety audit
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर जानकारी दी - फोटो : सोशल मीडिया

मंत्री सारंग ने कहा कि सब-वे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। जिससे 3 दुकानें आग की चपेट में आयी हैं। एमपीईबी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी सेफ्टी मेजर्स को अपनाते हुए यहां बिजली आपूर्ति फिर से शुरू की जाए। सारंग ने न्यू मार्केट के व्यापारियों से बातचीत की। व्यापारियों ने उनको समस्याएं भी बताई, जिस पर सारंग ने व्यापारियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बता दें रविवार को देर रात न्यू मार्केट के सब-वे में बने मार्केट में आग लग गई थी, इस हादसे में तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed