{"_id":"5d8c738e8ebc3e016b6afac0","slug":"bhopal-metro-will-be-named-after-raja-bhoj-and-known-as-bhoj-metro-says-cm-kamal-nath","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम कमलनाथ का एलान, 'भोज मेट्रो' के नाम से जानी जाएगी भोपाल मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम कमलनाथ का एलान, 'भोज मेट्रो' के नाम से जानी जाएगी भोपाल मेट्रो
Thu, 26 Sep 2019 01:45 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कमलनाथ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल मेट्रो को अब भोज मेट्रो के नाम से जाना जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की। यह मेट्रो परियोजना शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थलों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण अभी चालू है।
विज्ञापन
बता दें कि इंदौरा और भोपाल में मेट्रो के निर्माण का कार्य चल रहा है। माना जा रहा है कि मेट्रो प्रोजेक्ट का प्रथम चरण साल 2022 के अंत या 2023 के प्रारंभ तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
भोपाल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में 27.87 किलोमीटर में दो कॉरिडोर बनेंगे। इसकी कुल लागत 6941.40 करोड़ रुपये है। प्रोजेक्ट में आने वाली कठिनाइयों को जल्द दूर करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार की आधा-आधा हिस्से वाली ज्वाइंट वेंचर कंपनी मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा इंदौर और भोपाल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन किया जाएगा। कंपनी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) के रूप में कार्य करेगी।
Madhya Pradesh: Chief Minister Kamal Nath announces that Bhopal metro will be named after Raja Bhoj and known as 'Bhoj metro'. (file pic) pic.twitter.com/2rx8nCjb1u
— ANI (@ANI) September 26, 2019
