{"_id":"5f5f0d778ebc3e57be553328","slug":"bhopal-man-throws-dog-into-lake-in-bhopal-police-arrested-the-accuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: बेजुबान के साथ क्रूरता, आरोपी ने कुत्ते को उठाकर झील में फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: बेजुबान के साथ क्रूरता, आरोपी ने कुत्ते को उठाकर झील में फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 14 Sep 2020 12:00 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
आरोपी सलमान
- फोटो : Facebook/State Press Club, Madhya Pradesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। दरअसल, राजधानी में एक व्यक्ति ने एक कुत्ते को उठाकर झील में फेंक दिया। जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद 29 वर्षीय आरोपी पर श्यामला हिल्स पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
वीडियो क्लिप से पता चलता है कि इसे भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में बोट क्लब में ऊपरी झील के किनारे खड़ी रेलिंग के पास देर शाम या रात के समय शूट किया गया था। आरोपी कुत्ते को गोद में उठाता है और फिर उसे रेलिंग के दूसरी तरफ झील में फेंक देता है। बाद में, वह वीडियो में मुस्कुराते हुए दिखाई देता है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान 29 वर्षीय सलमान खान के रूप में हुई है, जो टीला जमालपुर का रहने वाला है। उस पर पहले भी जानवरों के साथ बर्बरता करने के आरोप लग चुके हैं। रविवार शाम उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 429 के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया। यह शिकायत श्यामला हिल्स की रहने वाली सुनीता जोशी ने दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: केरल में एक और जंगली हाथी की मौत, मुंह में लगी थी चोट, पिछले महीने हुआ था इलाज
भोपाल के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) इरशाद वली ने कहा, वायरल वीडियो में आदमी को ऊपरी झील में एक कुत्ते को फेंकते और मुस्कुराते हुए देखा गया था। पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान सलमान खान के रूप में की जो फोटो स्टूडियो में काम करता है।
पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की और जल्द ही उन्हें कामयाबी भी हासिल हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का कहना है कि उसे अपने किए पर पछतावा है। वहीं, पुलिस ने बताया है कि बेजुबान जानवर भी सही सलामत है।
