फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Major action of district administration on encroachers, removed illegal encroachment on land worth more than 8 crores

भोपाल: अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 8 करोड़ से ज्यादा की भूमि पर किया गया अवैध कब्जा हटाया

Mon, 14 Mar 2022 12:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 14 Mar 2022 12:05 PM IST
सार

भोपाल के करोंद में जिला प्रशासन और नगर निगम के अमले ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 8 करोड़ 50 लाख रुपये के अवैध कब्जे वाली भूमि पर बुल्डोजर चलाया।

विज्ञापन
Bhopal: Major action of district administration on encroachers, removed illegal encroachment on land worth more than 8 crores
भोपाल: 8 करोड़ 50 लाख से ज्यादा की भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के करोंद में जिला प्रशासन और नगर निगम के अमले ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 8 करोड़ 50 लाख रुपये के अवैध कब्जे वाली भूमि पर बुल्डोजर चलाया। न्यू जेल रोड संजीव नगर मोड़ करोंद में बिना परमिशन के कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचे जाने का मामला सामने आया था, जिसके अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने नगर निगम और पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अतिक्रमणकारियों से भूमि को मुक्त कराया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त दल ने रविवार को बैरागढ़ एसडीएम के नेतृत्व में बड़वाई गांव में कर्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटाया। एसडीएम बैरागढ़ मनोज उपाध्याय और तहसीलदार गुलाब सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी अमले ने जेसीबी से अवैध तरीके से ऐसे बनाए जा रहे मकान, अन्य निर्माण और कॉलोनी काटने की प्रक्रिया को रोककर कब्जेदारों के निर्माण को तोड़ दिया। 
विज्ञापन


एसडीएम बैरागढ़ ने बताया कि शिकायत मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा निजी और सीलिंग की भूमि पर बिना अनुमति कॉलोनी बनाकर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। इसके साथ ही कॉलोनी बनाने के लिए नगर निगम और टीएनसीपी से भी कोई अनुमति नहीं ली गई है। इस पर संज्ञान लेते हुए थाना निशातपुरा के अंतर्गत ग्राम बड़वाई में कानूनी कार्रवाई करते हुए उक्त अवैध निर्माण को हटा दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भू माफिया मंगतानी,सुभाष चंद्र शर्मा, मसरूर खान, मनोज शर्मा, अब्दुल जाहिर बेग समेत अन्य लोगों द्वारा बिना अनुमति के अवैध रूप से बाउंड्रीवॉल, सड़क, ऑफिस, फाउंडेशन के साथ नालियों का निर्माण कार्य किया जा था। सभी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सभी निर्माणों को ध्वस्त किया गया और सीलिंग की भूमि को मुक्त कराया गया

कार्रवाई के दौरान एसडीएम मनोज उपाध्याय, तहसीलदार गुलाब सिंह बघेल, नगर निगम अतिक्रमण शाखा नासिर खान, एएसआई छत्रपाल, एएसआई मनोज चौबे सहित अन्य बल उपस्थित रहा। 


प्रदेश में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कस रहा है। निगम प्रशासन और पुलिस ने माफियाओं, अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। प्रदेश में अतिक्रमण तोड़ो अभियान के तहत पुलिस और प्रशासन बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed