फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Javed, who helped auto become an ambulance during the Corona period, was arrested for rape

भोपाल: कोरोना काल में ऑटो को एंबुलेंस बनाकर वाहवाही बटोरी, अब वही जावेद दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Tue, 10 May 2022 11:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 10 May 2022 11:24 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में कोरोना काल में ऑटो को एंबुलेंस बनाकर चर्चा में आए जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bhopal: Javed, who helped auto become an ambulance during the Corona period, was arrested for rape
दुष्कर्म का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में कोरोना काल में ऑटो को एंबुलेंस बनाकर वाहवाही लूटने वाले जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महिला अपने पति से तीन-चार महीने से अलग जावेद के मकान में रह रही थी। इस दौरान जावेद ने महिला के साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। तीन-चार दिन पहले महिला अपने पति के साथ रहने वापस चली गई। इसके बावजूद जावेद उसे परेशान कर रहा था। महिला को बदनाम करने और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसकी शिकायत महिला ने ऐशबाग पुलिस से की है।
विज्ञापन


महिला ने आरोपी पर दुष्कर्म करने और धमकी देने का केस दर्ज किया है। जावेद पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जावेद को बुधवार को कोर्ट के सामने पेश करेगी। कोरोना काल में जावेद कोरोना पीडितों की मदद करने को लेकर चर्चा में आया था। जावेद ऑटो में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर बांधकर लोगों की मदद कर रहा था। इस पर कई सामाजिक संगठनों ने उसके काम की प्रशंसा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed