फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: IAS Tarun Pithode Booktrail campaign will start, will gift 3 thousand books kept in the shelf

भोपाल: आईएएस तरुण पिथोड़े शुरू करेंगे बुकट्रेल मुहिम; शेल्फ में रखी 3 हजार किताबें करेंगे गिफ्ट

Wed, 16 Mar 2022 11:35 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 16 Mar 2022 11:35 AM IST
सार

आईएएस अफसर तरुण कुमार पिथोड़े ने बुकट्रेल मुहिम शुरू कर रहे हैं। वह अपने बुकशेल्फ में रखी 3 हजार किताबें इस अभियान में गिफ्ट करेंगे। मंगलवार को उनकी किताब बैटल अगेंस्ट कोविड पर चर्चा के दौरान उन्होंने यह बात कही।

विज्ञापन
Bhopal: IAS Tarun Pithode Booktrail campaign will start, will gift 3 thousand books kept in the shelf
आईएएस तरुण पिथोड़े की बुक पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के आईएएस अफसर और नागरिक आपूर्ति निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर तरुण कुमार पिथोड़े की किताब द बैटल अगेंस्ट कोविड पर मंगलवार को चर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान पिथोड़े ने कहा कि उन्होंने बुकट्रेल मुहिम शुरू की है। वह अपने शेल्फ में रखी 3 हजार किताबें इस मुहिम में गिफ्ट करेंगे।  
विज्ञापन

 
चार इमली स्थित आईएएस ऑफिसर्स मेस में पिथोड़े की किताब द बैटल अगेंस्ट कोविड पर पैनल डिस्कशन किया गया। पिथोड़े ने कहा कि आज से वे एक मुहिम #बुकट्रेल शुरू कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य किताबों को शेल्फ में रखने के बजाय आगे बढ़ाते रहना है। अक्सर हम कोई भी किताब पढ़ने के बाद उसे शेल्फ में रख देते हैं जबकि हमें उस किताब पर पढ़ने के बाद तारीख लिखकर उसे दूसरे को गिफ्ट कर देना चाहिए। मैं मेरे शेल्फ में रखी 3 हजार किताबों को दूसरों को गिफ्ट देकर इस मुहिम की शुरुआत कर रहा हूं।
विज्ञापन


क्लब लिटराटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बुक डिस्कशन सेशन को सोफिया फारूकी वली ने मॉडरेट किया। तरुण पिथोड़े द्वारा लिखित 250 पेज की इस किताब में देश के विभिन्न शहरों में पदस्थ आईएएस ऑफिसर्स के कोरोना काल के अनुभवों को साझा किया है। इस किताब का पब्लिकेशन ब्लूम्सबैरी ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी लोगों की मदद से संसार चलता है
तरुण पिथोड़े ने इस किताब के माध्यम से यह बताया है कि हम सभी लोगों की मदद से यह संसार चलता है। कोविड की लड़ाई तो केवल एक मुद्दा था जिसने हमें यह अहसास कराया कि यह जीवन एक-दूसरे की मदद से चल रहा है। बुक डिस्कशन की शुरुआत आईएएस निशांत वरवड़े के व्हाट्सएप डीपी पर सिविलाइजेशन प्रदर्शित करते मैसेज से हुआ। यह तस्वीर कहती है कि सिविलाइजेशन की शुरुआत एक-दूसरे की मदद और सहयोग के कारण हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed