फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Hotel Manager Murder: Bike riding miscreants killed the hotel manager by stabbing him several times

Bhopal Crime News: सरेराह होटल मैनेजर की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 19 May 2022 08:37 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 19 May 2022 08:37 AM IST
सार

राजधानी भोपाल के व्यस्त इलाके में एक होटल मैनेजर की दो बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Bhopal Hotel Manager Murder: Bike riding miscreants killed the hotel manager by stabbing him several times
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
राजधानी भोपाल के व्यस्त इलाके में एक होटल मैनेजर की दो बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार निपानिया जाट ईंटखेड़ी निवासी 35 वर्षीय वसीम खान अल्पना तिराहे पर स्थित एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वसीम होटल से ईंटखेड़ी अपने घर बस से आना-जाना करते थे। मंगलवार रात करीब 8 बजे वह ड्यूटी के बाद बैरसिया बस स्टैंड की तरफ पैदल जा रहे थे। इस बीच अचानक दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। वसीम कुछ समझ पाते उससे पहले ही बदमाशों ने चाकू से सीने, सिर समेत शरीर में कई जगह वार किए। वसीम बेसुध होकर गिर गए, जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस मामले में सीसीटीवी, परिवार और कार्यस्थल के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं, परिजनों का मामले मे कहना है कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed