फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Gas Tragedy NGO's allegation- Shivraj government

Bhopal Gas Tragedy: NGO का आरोप- BJP के केंद्र में आते ही शिवराज सरकार गैस त्रासदी में मौतों के आकड़ों पर पलटी

Tue, 01 Nov 2022 09:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 01 Nov 2022 09:19 PM IST
सार

भोपाल ग्रुप फॉर इंफॉर्मेशन एंड एक्शन की रचना ढींगरा ने कहा कि जनवरी 2012 में वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र की प्रतियां भी प्रस्तुत की। ढीगरा ने कहा कि जिसमें गैस काण्ड की वजह से 15,342 मौत होने की बात बनाई गई थी, न कि 5295, जैसा कि सुधार याचिका में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Bhopal Gas Tragedy NGO's allegation- Shivraj government
भोपाल गैस हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

भोपाल में यूनियन कार्बाइड गैस हादसे के पीड़ितों के पांच संगठनों ने सरकार से अतिरिक्त मुआवजे की मांग को लेकर एक महीने के अभियान की शुरुआत की। संगठनों ने 38वीं बरसी से पहले सरकार से अपने वादों को पूरा करने की मांग की। संगठनों की तरफ से बताया गया कि 3 दिसंबर 2022 को गैस त्रासदी की 38वीं वर्षगांठ के अवसर पर नई दिल्ली में एक शांतिपूर्ण रैली आयोजित की जाएगी।   
विज्ञापन

 
भोपाल ग्रुप फॉर इंफॉर्मेशन एंड एक्शन की रचना ढींगरा ने कहा कि जनवरी 2012 में वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र की प्रतियां भी प्रस्तुत की। ढीगरा ने कहा कि जिसमें गैस काण्ड की वजह से 15,342 मौत होने की बात बनाई गई थी, न कि 5295, जैसा कि सुधार याचिका में पेश किया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में हर एक गैस पीड़ित को 5 लाख देने का आग्रह किया था। उन्होंने पूछा कि अब मुख्यमंत्री को वहीं मांग वाला पत्र वर्तमान प्रधानमंत्री को भेजने से कौन रोक रहा है।
विज्ञापन

 
 भोपाल गैस पीड़ित निराश्रित पेंशनभोगी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष बालकृष्ण नामदेव अतिरिक्त मुआवजे के लिए जिस सुधार याचिका पर जल्द ही सुनवाई होने वाली है उस पर प्रदेश सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने हादसे की वजह से हुई मौतों बीमारियों के सही आंकड़े पेश करने पर आजतक एक उंगली तक क्यों नहीं उठाई है ? जबकि 2011 में उन्होंने स्पष्ट और सार्वजनिक तौर पर यह घोषणा की थी कि गैस हादसे के लिए अतिरिक्त मुआवजे के मुद्दे पर प्रदेश सरकार पीड़ितों के संगठनों के विचारों से सहमत है। उस समय उन्होंने इस मुद्दे पर गैस पीड़ितों के प्रतिनिधिमण्डल के साथ प्रधानमंत्री से मिलने का भी वादा किया था।”
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भोपाल गैस पीड़ित महिला स्टेशनरी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष रशीदा बी ने कहा कि आज हम प्रदेश और केंद्र की सरकारों को भोपाल गैस हादसे के लिए अतिरिक्त मुआवजे पर उनके द्वारा किए गए वादों को पूरा करवाने के लिए अपना अभियान शुरू कर रहे हैं। हम नवम्बर का महीना राज्य सरकार को समझाने में बिताएंगे और 3 दिसम्बर को जंतर-मंतर पर भोपाल गैस पीड़ितों के शांतिपूर्ण रैली के जरिए केंद्र सरकार से वादे पूरे करवाएंगे।

 
एक अन्य संगठन की नौशीन खान ने कहा कि हर गैस पीड़ित को छः लाख रुपये के अतिरिक्त मुआवजे के समर्थन में चलाए जा रहे अभियान में अब तक 30 हजार से अधिक हस्ताक्षर शामिल हो चुके हैं। “हर दिन गैस पीड़ित अभियान में शामिल होने के लिए नीलम पार्क में इकट्ठा हो रहे हैं ताकि सरकार अतिरिक्त मुआवजे के दावे में सुधार करे और अमरीकी कम्पनियों से 96 अरब रुपये के बदले 646 अरब रूपयों की मांग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed