फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Friended engineer on Facebook, raped her by calling her on the pretext of dinner

भोपाल: फेसबुक पर इंजीनियर को फ्रेंड बनाया, डिनर के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया

Thu, 18 Nov 2021 02:15 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 18 Nov 2021 02:15 PM IST
सार

भोपाल में एक शादीशुदा शख्स ने महिला इंजीनियर से फेसबुक पर दोस्ती की। शादीशुदा होने की बात छिपाई और प्यार का इजहार किया। डिनर के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Bhopal: Friended engineer on Facebook, raped her by calling her on the pretext of dinner
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता के परिवार पर लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल में एक महिला इंजीनियर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला इंजीनियर का आरोप है कि उसके साथ दिवाली की रात को दुष्कर्म हुआ है। दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए आरोपी उसे एमपी नगर की होटल में ले गया था। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद शादी करने का झांसा दिया, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। यह बात उसने युवती से छिपा रखी थी। 
विज्ञापन


बाग सेवनिया में रहने वाली 26 साल की इंजीनियर चेन्नई की ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करती हैं। उसने बताया कि इस समय वह घर से काम कर रही है। मई 2021 में उसकी दोस्ती मिहिर श्रीवास्तव से हुई। मिहिर ने खुद को अयोध्या नगर, भोपाल का रहने वाला बताया था। उसने खुद को टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी का संचालक बताया था। फेसबुक पर दोनों की बातचीत प्रेम में बदल गई। इस दौरान मिहिर ने युवती से छिपाया कि वह शादीशुदा है। 
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार आरोपी ने युवती को साथ में दिवाली मनाने की बात कही थी। दोनों एमपी नगर के होटल गए थे। वहां डिनर के बाद युवती की तबियत खराब हो गई। तब आरोपी ने उसी होटल में एक रूम बुक कराया। इस दौरान ही मिहिर ने इंजीनियर के साथ दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर इसके दो दिन बाद फिर संबंध बनाए। बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed