फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Four-year-old child drowned in a canal in Bhopal, dead body found half a kilometer away

Bhopal: भोपाल में चार साल का बच्चा नहर में बहा, आधा किलोमीटर दूर मिला शव

Tue, 12 Jul 2022 08:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 12 Jul 2022 08:52 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के बिलखिरिया में चार साल के बच्चे की नहर में डूब कर मौत हो गई। बच्चे का शव आधा किलोमीटर दूर मिला। घर के पास नहर के किनारे खेलते समय बच्चे का पैर फिलने से हादसा हुआ। फिलहाल बिलखिरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bhopal: Four-year-old child drowned in a canal in Bhopal, dead body found half a kilometer away
नहर में डूबने से बच्चे की मौत। (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के बिलखिरिया में चार साल के बच्चे की नहर में डूब कर मौत हो गई। बच्चे का शव आधा किलोमीटर दूर मिला। घर के पास नहर के किनारे खेलते समय बच्चे का पैर फिलने से हादसा हुआ। फिलहाल बिलखिरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम की है। अमझरा पठार निवासी अनीश खान मजदूरी करते है। सोमवार को वह किसी काम से बाहर गए थे। उनकी पत्नी भी बड़े बेटे के साथ बाहर गई थी। चार साल का सद्दाम और 6 साल का फिरोज घर के पास स्थित नहर किनारे खेल रहे थे। फिरोज दूसरे बच्चों के साथ खेलने चला गया। तभी सद्दाम का पैर फिसला और वह पांच फीट गहरी नहर में गिर गया। पानी के तेज बहाव में बह गया। उसका शह आधा किलो मीटर मिला।  
विज्ञापन


अनीश ने बताया कि घटना का पता भी बाद में चला। तब तक बहुत देर हो गई थी। फिरोज भी नहीं बता सका कि वह नहर में गिर गया। उसने सिर्फ इतना बताया कि वह नहर के पास खेल रहा था, लेकिन बाद में नहीं दिखा। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed