फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal FIR against journalist for raping girls woman accomplice held

मध्यप्रदेशः यौन शोषण के मामले में पत्रकार सहित दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 12 Jul 2020 11:05 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 12 Jul 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bhopal FIR against journalist for raping girls woman accomplice held
भोपाल (दक्षिण) पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोटा - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चार नाबालिग लड़कियों सहित पांच लड़कियों से कथित तौर पर यौन शोषण कराने के मामला सामने आया है। इस मामले में एक वरिष्ठ पत्रकार एवं इस अनैतिक काम में उसकी मदद करने वाली एक युवती के खिलाफ रविवार को यहां प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी युवती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि पत्रकार फरार है।

विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री ने इस घटना के बाद प्यारे मिया के शासकीय आवास को खाली कराने और अधिमान्यता समाप्त करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग पत्रकारिता को बदनाम करते है।
विज्ञापन



भोपाल (दक्षिण) के पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोटा ने बताया कि पांच लड़कियों का यौनशोषण करने के मामले में शहर के रातीबड़ पुलिस थाने में रविवार को जीरो पर प्यारे मिया (68) और एक महिला दलाल स्वीटी विश्वकर्मा (21) के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वीटी को पकड़ लिया है और प्यारे मिया फरार हैं। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले को शहर के शाहपुरा थाने में भेजा जाएगा, क्योंकि उस इलाके में इनके साथ यौनशोषण हुआ था। थोटा ने बताया कि रातीबड़ थाने इलाके में रविवार तड़के करीब दो से तीन बजे के बीच पांच लड़कियां शराब के नशे में घूमती मिली थीं। इनमें से चार नाबालिग हैं, जबकि एक बालिग है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन को बुलाकर लड़कियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि प्यारे मिया नाम का एक आरोपी है, जिन्होंने इनको शहर के शाहपुरा थाने इलाके स्थित 12 नंबर में एक फ्लैट में शनिवार-रविवार रात को ‘बर्थ डे पार्टी ’ के लिए बुलाया था।

थोटा ने बताया कि इनमें से एक लड़की ने बताया कि वहां पर उसके साथ बलात्कार किया गया। वहीं, बाकी चार लड़कियों का कहना है कि पार्टी के नाम से बुलाकर प्यारे मिया ने उसी फ्लैट में उनके साथ भी पहले बलात्कार किया है। इसी बीच, रातीबड़ पुलिस थाने के उपनिरीक्षक संजीव जाखड़ ने बताया कि प्यारे मिया पत्रकार है।


उन्होंने कहा कि ये लड़कियां भटकते-भटकते रातीबड़ पुलिस थाने इलाके में आ गई थी। इसलिए हमारे थाने में ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज किया गया और इसे शाहपुरा थाने को भेज दिया गया है। शाहपुरा थाना पुलिस ही इस मामले की विस्तृत जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed