फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Family Suicide Case: Shivraj gave instructions for strict action against those doing illegal usury

Bhopal Family Suicide Case: बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम, शिवराज ने अवैध सूदखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

Sat, 27 Nov 2021 01:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 27 Nov 2021 01:38 PM IST
सार

भोपाल में संजीव जोशी के परिवार ने कर्ज से परेशान होकर जहर खा लिया था। जहर खाने वाले पांच में से तीन लोगों की मौत हो गई। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अवैध तरीके से सूदखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Bhopal Family Suicide Case: Shivraj gave instructions for strict action against those doing illegal usury
भोपाल में संजीव जोशी के परिवार ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल में कर्ज से परेशान होकर संजीव जोशी के परिवार के पांच सदस्यों ने सुसाइड की कोशिश की। तीन लोगों की मौत भी हो गई। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सूदखोरों-साहूकारों के मनमाना ब्याज लेने से घटित भोपाल की घटना ह्रदय विदारक और असहनीय है। संजीव जोशी की मां और दोनों बेटियों की मौत होने की सूचना है। 
विज्ञापन


सीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध तरीके से सूदखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूदखोरों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आपात बैठक बुलाई थी। चौहान ने साहूकारी अधिनियम और अनुसूचित जाति ऋण विनियम प्रावधानों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव जोशी ऑटो पार्ट्स व्यापारी थे। सूदखोरों के जाल में फंसने की वजह से उनके परिवार के पांच सदस्यों ने एक साथ जहर खा लिया था। संजीव की मां और दोनों बेटियों की मौत हो गई। दंपती अब भी अस्पताल में भर्ती है। संजीव के दोस्तों का आरोप है कि सूदखोरों ने इतना परेशान, प्रताड़ित किया कि वह मानसिक रूप से टूट गए। हंसता-खेलता परिवार डिप्रेशन में चला गया। पिपलानी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रानी, बबली, कमला और उर्मिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घर बेचने तक का वक्त नहीं दिया
संजीव के करीबी दोस्त राकेश सिंह के मुताबिक सूदखोर महिलाओं बबली और पिंकी ने प्रताड़ित कर रखा था। कर्ज वसूली के लिए धमकाने की वजह से आनंद नगर वाला मकान बेच रहा था। 36 लाख रुपये में सौदा भी हो गया था। सूदखोर वक्त देने को राजी नहीं हुए। ऐसा नहीं है कि संजीव बहुत गरीब है। उसकी भोपाल में ही सवा करोड़ रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी है। 

2 लाख रुपये का कर्ज, हर हफ्ते 10 हजार ब्याज
संजीव ने घर बनाने के लिए बैंक से कर्ज लिया था। हर महीने 35 हजार रुपये की किस्त थी। कोरोना काल में आमदनी नहीं हुई तो बबली, राजू राय, लक्ष्मी राय और ममता शर्मा से कर्जा लिया। बबली तो 2 लाख रुपये पर 10 हजार रुपये का ब्याज वसूल रही थी। संजीव उसका पैसा लौटा चुका था। इसके बाद भी वह 3.20 लाख रुपये मांग रही थी। बबली घर के बाहर खड़ी रहती थी। चीखती-चिल्लाती थी। परिवार को जलील करती थी। 


मां-बेटियों की मौत, दंपती गंभीर
ऑटो पार्ट्स व्यापारी संजीव जोशी की पिपलानी में ही बड़ी दुकान है। उसकी मां नंदिनी जोशी की जहर खाने से मौत हो गई। वहीं, पत्नी अर्चना जोशी स्कूल चलाती थी। घर में किराने की दुकान भी चलाई। बड़ी बेटी ग्रीष्मा एलएनसीटी कॉलेज से बीटेक कर रही थी और छोटी बेटी पूर्वी 10वीं की छात्रा थी। दोनों बेटियों की मौत हो चुकी है।  दंपती अस्पताल में एडमिट है और हालत चिंताजनक बताई जाती है। 
 

Koo App

मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने आज निवास में साहूकारी अधिनियम और अनुसूचित जाति ऋण विनियम के संदर्भ में बैठक ली।

View attached media content

- CM Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) 27 Nov 2021



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed