{"_id":"623761e2130cec14585ad736","slug":"bhopal-even-after-repaying-the-loan-those-who-made-an-edited-obscene-photo-were-caught-threatening-to-send-it-to-relatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: लोन चुकता करने के बाद भी एडिट अश्लील फोटो बना रिश्तेदारों को भेजने की धमकी दे वसूली करने वाले दबोचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: लोन चुकता करने के बाद भी एडिट अश्लील फोटो बना रिश्तेदारों को भेजने की धमकी दे वसूली करने वाले दबोचे
Sun, 20 Mar 2022 10:48 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:48 PM IST
सार
भोपाल क्राइम ब्रांच ने लोन चुकता करने के बाद एडिट अश्लील फोटो बना रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर वसूली करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। आरोपी मोबाइल का एक्सेस लेकर फोटो और डाटा चुरा लेते थे। इस मामले में गुरुग्राम से 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल क्राइम ब्रांच ने लोन चुकता करने के बाद एडिट अश्लील फोटो बना रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर वसूली करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। आरोपी मोबाइल का एक्सेस लेकर फोटो और डाटा चुरा लेते थे। इस मामले में गुरुग्राम से 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
भोपाल क्राइम ब्रांच को जून 2021 को भानपुर निवासी कुणाल वेद पिता वामन वेद ने आवेदन देकर शिकायत की। कुणाल ने लोन एप्प के माध्यम से लोन लिया था। उसने आवेदन में बताया कि लोन चुका देने के बाद भी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रिश्तेदारो को फोन कर अनर्गल बात करने, मैसेज करने तथा आवेदक की एडीट अश्लील फोटो भेजने की धमकी देकर पैसो की मांग की जा रही है। आवेदक को ब्लेकमैल कर मानसिक व आर्थिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोपियों ने आवेदक से करीब 35 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल और वाट्सएप धारक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच ने तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से गुरुग्राम से हरियाणा निवासी कॉल सेंटर संचालक कपिल, मुरैना निवासी शिवकुमार सिंह, करनाल नगर हरियाणा निवासी मुकेश पोरवाल, गाजियाबाद लोनी निवासी कुलदीप को गिरफ्तार किया है।
8 मोबाइल, 18 हार्डडिस्क जब्त
आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध मे प्रयुक्त 4 डायलर सिम बाक्स, 70 सिम तथा 8 मोबाइल फोन व एक आईपैड तथा 3 लैपटॉप व एक कम्प्यूटर तथा 15 हार्डडिस्क जप्त किया गया है।
विज्ञापन
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस की कार्रवाई में सामने आया कि आवेदक को आरोपी कपिल, शिवकुमार सिंह, मुकेश पोरवाल, कुलदीप लोन रिकवरी के नाम पर कॉल करते थे। आरोपी कॉल सेंटर संचालक कपिल के पास चाइनीच मैसेजर के माध्यम से फर्जी लोन एप का लोन डाटा आता था। जिसमें उसको rocket loan, sharp loan, loancube, simple loan, my loan, cash loan, happy wallet जैसी विभिन्न लोन कम्पनी का लोन रिकवरी की लोन की लिंक व यूजर मेल आईडी दिया करते थे, जिस पर आरोपीगण मोबाइल के जरिये फोन लगा कर बात किया करते थे। आरोपीगणो के पास कस्टमर की पूरी डिटेल होती थी। जिसमे उसका मोबाइल व दो इमरजेंसी नंबर और कॉन्टेक्ट डिटेल होती थी।
आरोपी लोन लेने वाले को कॉल कर लोन चुकाने का बोलते अगर वह जमा करने में समय मांगता था तो उसको गालियां देते तथा कान्टेक्ट डिटेल में लोन लेने बाले के रिश्तेदारों-दोस्तो को कॉल तथा वाट्सएप पर मैसेज करके उससे लोन जमा करने के लिए बोलते थे। इसके बाद भी जब कस्टमर पेमेंट नही करता था तो कस्टमर की फोटो को अश्लील फोटो में एडिट कर उसकी कान्टेक्ट लिस्ट में भेजने की धमकी देते थे अगर फिर भी कस्टमर पैसे नही देता था तो उसकी एडिट की हुई अश्लील फोटो उसकी कान्टेक्ट लिस्ट के लोगों को व्हाट्स एप्प के माध्यम से भेज देते थे।