{"_id":"62d6292fcb2197070d15d454","slug":"bhopal-double-murder-wife-and-her-lover-were-stabbed-to-death-in-the-middle-of-the-road-had-been-doing-rake-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Double Murder: पत्नी और उसके प्रेमी को बीच सड़क चाकू मारकर हत्या, तीन दिन से रैकी कर रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Double Murder: पत्नी और उसके प्रेमी को बीच सड़क चाकू मारकर हत्या, तीन दिन से रैकी कर रहा था
Tue, 19 Jul 2022 11:29 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:29 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की बीच सड़क चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला पति को छोड़कर अपने पति के साथ आकर रहने लगी थी। पुलिस ने आरोपी सुनील मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की बीच सड़क चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ आकर रहने लगी थी। पुलिस ने आरोपी सुनील मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय अरुणा की शादी सुनील मालवीय से हुई थी। दोनों की पांच साल की बेटी भी है। सुनील ग्राम पीपलधार तहसील शमशाबाद जिला विदिशा का रहने वाला है। एक महीने पहले सुनील को छोड़कर अरुणा अपने प्रेमी राजेंद्र के साथ रहने भोपाल आ गई। अरुणा और राजेंद्र की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। दोनों की बातचीत प्रेम में बदल गई। इसके बाद अरुणा एक महीने पहले राजेंद्र के साथ रहने भोपाल आ गई। यहां अशोका गार्डन के सेमरा क्षेत्र में रह रहे थे। सुनील ने दोनों को सबक सिखाने की योजना बनाई और भोपाल आकर तीन दिन तक रैकी की। उसने पता किया कि दोनों मजदूरी करने के बाद शाम 6.30 बजे घर लौटकर आते हैं।
सोमवार रात आठ बजे राजेंद्र और अरुणा बाइक से लौटे। तभी दोनों पर कैलाश नगर में रात 8 बजे सुनील ने चाकू से हमला कर दिया। इससे दोनों नीचे गिर गए। आरोपी ने राजेंद्र का गला रेत दिया। इसके बाद पत्नी के भी पेट में चाकू से कई वार किए। इससे दोनों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।