फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Deadly revenge, Neighbors killed a 5-year-old child

भोपाल: बदले की आग में जलकर पड़ोसियों ने 5 साल के बच्चे की हत्या की, लाश को बोरे में भरकर फेंक आए

Wed, 15 Dec 2021 07:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 15 Dec 2021 07:23 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पड़ोसियों में झगड़ा हुआ था। बात निपट गई थी। पर एक परिवार ने बदले की आग में अपने ही पड़ोसी परिवार के पांच साल के बच्चे की हत्या कर दी और फिर लाश को बोरे में भरकर फेंक दिया। 

विज्ञापन
Bhopal: Deadly revenge, Neighbors killed a 5-year-old child
भोपाल में 5 साल के बच्चे फरदीन (इनसेट) की हत्या कर दी गई। उसके परिजनों ने हंगामा किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदले की आग में जलने वाले अपनी सूझ-बूझ भी खो देते हैं। ऐसा ही कुछ भोपाल में हुआ। जहांगीराबाद पुलिस थाना क्षेत्र में पड़ोसियों से झगड़े का बदला लेने के एक महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर पड़ोसी के 5 साल के बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मामला भोपाल की जदा कॉलोनी का है। यहां रहने वाली समरीन का पड़ोस में रहने वाले अपने ही रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विवाद था। आए-दिन झगड़े होते रहते थे। बुधवार को समरीन ने पड़ोसी के बेटे 5 साल के फरदीन को घर बुलाया। फिर अपने भाई फरजान के साथ मिलकर फरदीन का गला घोंट दिया। इसके लिए उन्होंने तार का इस्तेमाल किया। फिर लाश को एक बोरे में भरकर छोला इलाके में फेंक आए। शव सामने आने पर पुलिस ने तफ्तीश की और मामले का खुलासा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed