{"_id":"62ab6c197f47160aac64e9e8","slug":"bhopal-dead-body-of-7-year-old-child-found-in-the-bushes-in-bhopal-dogs-were-eating-suspected-of-attack-of-wild-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल में 7 साल के बच्चे का झाड़ियों में मिला शव, कुत्ते नोंच खा रहे थे, जंगली जानवरों के हमले का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल में 7 साल के बच्चे का झाड़ियों में मिला शव, कुत्ते नोंच खा रहे थे, जंगली जानवरों के हमले का शक
Thu, 16 Jun 2022 11:14 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:14 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में 7 साल के बच्चे का शव मिला है। शव को कुत्ते नोंच कर खा रहे थे। वहीं, शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवर के हमले के भी निशान मिले हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में 7 साल के बच्चे का शव मिला है। शव को कुत्ते नोंच कर खा रहे थे। वहीं, शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवर के हमले के भी निशान मिले हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार 7 साल का रितिक भामारे अपने मां प्रिती भामारे और छोटे भाई के साथ निशातपुरा थाना क्षेत्र के मिलिट्री एरिया में क्वॉटर में रहता था।रितिक के माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं। उसके पिता दूसरे शहर में काम कर रहे हैं। बुधवार रात रितिक रोज की तरफ साइकिल चल रहा था। इस बीच मां की नींद लग गई। उसकी नींद खुली तो बेटा घर पर नहीं था। वह उसे देखने के लिए बाहर निकली और आसपास के लोगों से भी मदद मांगी। बच्चे का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। जिसके आसपास कुत्ते घूम रहे थे। लोगों ने कुत्तों को भगा कर तुरंत पुलिस को सूचना दी। बच्चे को देखकर मां बदहवास हो गई।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया। शुरुआत में कुत्ते का हमला बताया जा रहा था। लेकिन शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवर के हमले की बात सामने आ रही है। शव के ऊपर तेंदुए या लकड़बग्घे के दांतों के निशान होने की बात कही जा रही है। हालांकि फिलहाल जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। वहीं, वन विभाग की तरफ से बच्चे के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता का ऐलान किया गया है।