{"_id":"62c91ae7a07bbc56d72292e9","slug":"bhopal-crime-news-illegal-arms-smuggler-arrested-under-the-guise-of-textile-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime News: कपड़ा व्यवसाय की आड़ में अवैध हथियारों का तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime News: कपड़ा व्यवसाय की आड़ में अवैध हथियारों का तस्कर गिरफ्तार
Sat, 09 Jul 2022 11:36 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:36 AM IST
सार
राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने कपड़ा व्यवसाय की आड़ में अवैध हथियारों के तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार किया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने कपड़ा व्यवसाय की आड़ में अवैध हथियारों के तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
भोपाल क्राइम ब्रांच की एक टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हथियार की तस्करी करने के लिए एक आरोपी सुभाष फाटक पुलिया के पास ब्रिज के नीचे खड़ा है। जिसने बैंगनी रंग की शर्ट व काले रंग की टाउजर पेट पहना है। जो हल्की हल्की दाडी व बाल बड़े रखे हुये है बाहर से पिस्टल बेचने आया है जिसके पास एक पिस्टल है । जिसे नहीं पकड़ा तो भाग जायेगा। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने सुभाष फाटक पुलिया के पास ब्रिज के नीचे दबिश देकर शकील पिता बाबू उम्र 34 साल निवासी वार्ड नंबर 14 मोहल्ला मंडई सदर बाजार रोड शारंगपुर जिला राजगढ को दबोच लिया। उसके पास से एक देशी पिस्टल तथा 01 जिंदा कारतूस सहित रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी से पिस्टल तथा जिंदा कारतूस को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है ।
आरोपी शकील ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह सारंगपुर में कपड़े की दुकान चलाता है साथ ही साथ पिस्टल सप्लाई करने का काम करता है जिसकी कीमत 20000-25000 रखता है। जैसा सौदा तय होता है वह पिस्टल सप्लाई कर देता है । आरोपी किससे पिस्टल लाता है और अभी तक कितने लोगों को पिस्टल सप्लाई किया है इस संबंध में पूछताछ की जा रही है ।