फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Crime Branch's big action on illegal liquor smugglers, 171 liters of illegal country liquor seized

भोपाल क्राइम ब्रांच की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 171 लीटर अवैध देशी शराब जब्त

Fri, 21 Jan 2022 10:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Jan 2022 10:10 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम ने अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। तस्करों से करीब 90 हजार रुपये कीमत की 171 लीटर देसी शराब जब्त की गई है।

विज्ञापन
Bhopal Crime Branch's big action on illegal liquor smugglers, 171 liters of illegal country liquor seized
भोपाल क्राइम ब्रांच ने 171 लीटर देसी शराब की जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम ने अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। तस्करों से करीब 90 हजार रुपये कीमत की 171 लीटर देसी शराब जब्त की गई है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त किया। जब्त कार में शराब भरी थी, जो कि मित्तल शादी हाल के पास दामखेड़ा में भेजी जा रही थी। घेराबंदी कर पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक अन्य सहयोगी की तलाश जारी है। पकड़ा गया आरोपी दीपक रावत उर्फ मन्टू पिता शंकर लाल रावत इंद्रप्रस्थ भोपाल का रहने वाला है।  पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान कार से देशी शराब की 19 सील बंद खाकी रंग की पेटियां, 950 क्वाटर कुल 171 लीटर देसी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये है।  क्राइम ब्रांच भोपाल ने आरोपियों पर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed