{"_id":"61d444c2bd0c8977302bb480","slug":"bhopal-corona-update-no-weekend-curfew-200-rupees-fine-will-be-charged-for-not-wearing-the-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Corona Update: वीकेंड कर्फ्यू की स्थिति नहीं; मास्क नहीं पहना तो 200 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Corona Update: वीकेंड कर्फ्यू की स्थिति नहीं; मास्क नहीं पहना तो 200 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा
Tue, 04 Jan 2022 06:29 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 04 Jan 2022 06:29 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना मरीजों को लेकर जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठकें शुरू हो गई हैं। भोपाल में तय हुआ कि बुधवार से मास्क को लेकर सख्ती बरती जाएगी। मास्क नहीं पहना तो 200 रुपये जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन
भोपाल में क्राइसिस कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह और विश्वास सारंग।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए प्रयासों में तेजी कर दी गई है। इसी सिलसिले में भोपाल के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसमें तय हुआ कि बुधवार से मास्क को लेकर भोपाल में सख्ती बरती जाएगी। मास्क के बिना कोई मिला तो उससे 200 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
पत्रकारों से चर्चा में भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा की गई है। भोपाल जिले में इस समय कोरोना की रोजाना छह हजार टेस्ट हो रहे हैं। इनमें 60 मामले पॉजिटिव आ रहे हैं। जिले में 8500 बेड्स उपलब्ध हैं। ऑक्सीजन प्लांट को लेकर भी कोई दिक्कत नहीं है।
सीएम कर रहे हैं रोज समीक्षा
बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में कोरोना की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा डेली बेसिस पर कर रहे हैं। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भोपाल जिले में जिन मेलों या आयोजनों को पहले से अनुमति है, उन्हें रोका नहीं जाएगा। अगर भीड़ बढ़ी तो ही ऐसे आयोजनों पर रोक लगेगी। फिलहाल भीड़ वाले इलाकों को चिह्नित कर कम करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
फिलहाल वीकेंड कर्फ्यू नहीं
मध्य प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू लगाने के सवाल पर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल राज्य में ऐसी स्थिति नहीं है। भविष्य में आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों का वैक्सीनेशन हो। चूंकि, यह अभियान स्कूलों में चल रहा है, इसलिए स्कूलों को बंद नहीं कर सकते। समय आने पर इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।