{"_id":"619b34b5926b1554c60f621f","slug":"bhopal-contractor-halts-work-of-road-the-residents-did-a-unique-performance-by-coming-on-the-same-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: दो साल में सड़क नहीं बनी तो रहवासियों ने किया उसी सड़क पर आकर किया अनोखा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: दो साल में सड़क नहीं बनी तो रहवासियों ने किया उसी सड़क पर आकर किया अनोखा प्रदर्शन
Mon, 22 Nov 2021 11:42 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:42 AM IST
सार
अरविंद विहार के रहवासियों ने खराब सड़क पर हंसते, गुदगुदाते, और ठहाके लगाते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि शायद हमारे ठहाकों से ही प्रशासन की नींद खुल जाए।
विज्ञापन
बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के बैनर के साथ लोगों ने सड़क पर हास्य योग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल की बदहाल सड़कों पर लोगों को अब गुस्सा भी नहीं आ रहा। वे तो ठहाके लगा रहे हैं। उनका कहना है कि शायद इससे ही सो रहे प्रशासन की नींद खुल जाए। मामला भोपाल के अरविंद विहार इलाके का है।
भोपाल के बाग मुगालिया-कटारा हिल्स इलाके से होशंगाबाद रोड को जोड़ने वाली सड़क पर दो साल से निर्माण कार्य हो रहा है। तीन करोड़ रुपये की लागत से इसे बनाने की शुरुआत हुई थी। 200 मीटर सड़क का काम ठेकेदार ने रोक दिया है। इस वजह से पिछले साल दो साल से यह सड़क बन ही रही है। रविवार को इलाके के रहवासी सड़क पर उतर आए। उन्होंने बड़े-बड़े बैनर हाथ में लिए और खूब ठहाके लगाए।
विज्ञापन
बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी का कहना है कि अरविंद विहार पेट्रोल पंप से चौराहे तक 200 मीटर की सड़क नहीं बन सकी है। इससे बाग मुगालिया एक्सटेंशन, अरविंद विहार कालोनी के अंदरुनी सड़कें भी जर्जर हो चुकी है। इससे नाराज होकर स्थानीय लोगों ने ठहाके लगाकर प्रदर्शन किया। इसमें क्षेत्र के हर उम्र के नागरिक शामिल हुए।