{"_id":"61f50982f4d54147f00a03d8","slug":"bhopal-congress-delegation-submitted-memorandum-to-dgp-regarding-the-incident-in-khurai-demanding-action-against-the-culprits","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: खुरई में हुई घटना को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: खुरई में हुई घटना को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Sat, 29 Jan 2022 03:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 29 Jan 2022 03:08 PM IST
सार
सागर जिले के खुरई में गुरुवार को हुई घटना को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है। डीजीपी ने प्रतिनिधि मंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले के खुरई में गुरुवार को हुई घटना को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है। दरअसल खुरई विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस कार्यकर्ता सेल्फी पॉइंट विवाद को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने जा रहे थे, इस दौरान कांग्रेसजनों पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने फंसाने की कोशिश की और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। बीते दिनों हुई इस घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मुलाकात करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचा था। डीजीपी ने प्रतिनिधि मंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि दिनांक 27 जनवरी 2022 को दोपहर करीब 1:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि नगर पालिका खुरई द्वारा निर्मित सेल्फी पाइंट को उपद्रवी एवं अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है, जिसके लिए भाजपा द्वारा कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की है, जिसके संबंध में पूर्व विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अरूणोदय चौबे, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष स्वदेश जैन के नेतृत्व में एसडीएम/तहसीलदार को शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने जा रहे थे कि सेल्फी पाइंट की तोड़फोड़ के संबंध में जांच की जाए एवं दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हो, लेकिन भाजपा नेताओं के षडयंत्र के आधार पर कांग्रेस के निर्दोष कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई न की जाए।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि खुरई में शांतिपूर्ण कार्रवाई के दौरान प्रतिनिधि मंडल के पहुंचने के पहले वहां हजारों की संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हो गये जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेन्द्र सिंह के भतीजे लखन सिंह बाहरी लोगों को लेकर पहुंचे थे। योजनाबद्ध तरीके से शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में शामिल अरूणोदय चौबे पर पत्थरो/डंडों से हमला कर दिया। इसमें कई कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता घायल हो गए। इसी दौरान पुलिस द्वारा हस्तक्षेप किया गया और उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल का प्रयोग किया जिसमें कई लोग घायल हो गए एवं बड़ी मुश्किल से पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे अपने साथियों के साथ जान बचाकर निकल पाएं।
विज्ञापन
घटनाक्रम में मंत्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा हस्तक्षेप करते हुए खुरई में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पुलिस पर दबाव डालते हुए पुलिस बल के प्रयोग में घायल हुए लोगों की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर डालने का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे व अन्य पर धारा 307 का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भय का वातावरण निर्मित है क्योंकि खुरई विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पहचान-पहचान कर थाने में बंद किया जा रहा है।
पुलिस महानिदेशक से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की ओर से ज्ञापन प्रेषित करते हुए आपसे मांग की जाती है कि 27 जनवरी 2022 को खुरई में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद एवं पुलिस बल में घायल सम्पूर्ण घटना की न्यायिक जांच कराई जाएं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे एवं अन्य कांग्रेसजनों पर धारा 307 के तहत दर्ज किये जाने वाले मुकदमों को रोका जाएं जो कि न्यायोचित एवं न्यायहित में होगा।