फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: CM Shivraj said make your life meaningful by serving others

Bhopal: सीएम शिवराज बोले दूसरी की सेवा कर अपने जीवन को सार्थक करें

Mon, 06 Jun 2022 11:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 06 Jun 2022 11:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने ओल्ड अशोका गार्डन वार्ड नंबर 69 में कैलाश प्रसून सारंग स्मृति डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि डायग्नोस्टिक सेंटर में नागरिकों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जांचे उपलब्ध कराई जाएगी।  

विज्ञापन
Bhopal: CM Shivraj said make your life meaningful by serving others
नरेला विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री ने ओल्ड अशोका गार्डन वार्ड नंबर 69 में कैलाश प्रसून सारंग स्मृति डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि डायग्नोस्टिक सेंटर में नागरिकों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जांचे उपलब्ध कराई जाएगी।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि स्व. कैलाश सारंग हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत थे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग उनकी स्मृति में जनसेवा के कार्य कर रहे हैं। पावन कार्यों से उनकी स्मृति को अक्षुण्ण बनाये हुए हैं। अशोका गार्डन क्षेत्र में कोई भी बुजुर्ग बेसहारा नहीं रहेगा, इसका भी विश्वास सारंग ने दृढ़ संकल्प किया है। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा करें और अपनी जिंदगी में अच्छा कार्य करें। अशोका गार्डन क्षेत्र के लोग यह संकल्प लें कि हम इंदौर से स्वच्छता के मामले में पीछे नहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से जन्म-दिन, माता-पिता की स्मृति पर पौधे लगाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा अनाथ नहीं रहे और सड़क पर भीख मांगता हुआ नहीं दिखे, इसकी व्यवस्था हम करेंगे। दूसरों के लिए करने में ही जिंदगी का असली आनंद है। आज सारंग जी के जन्म-दिन पर यह प्रण हम सभी को लेना चाहिए। अच्छा काम कर अपने जीवन को सार्थक करें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोका गार्डन में स्व. कैलाश सारंग की स्मृति में हुई भजन संध्या में शामिल हुए और चंडीगढ़ के भजन गायक कन्हैया मित्तल का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने लेखक नीरज शर्मा द्वारा लिखी गई "बाबूजी और मेरी कविताएं" पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पी. मुरलीधर, हितानंद, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, लोक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मातृ-पितृ भक्ति अभियान का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री खाटू श्याम महाराज की आरती में भी शामिल हुए। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि किसी भी परिवार में माता-पिता का साया बहुत बड़ा होता है। मैंने पिताजी के संस्कारों को जीवन में उतार लिया है। उन्होंने मुझे सदमार्ग पर चलने का पाठ पढ़ाया। वे जिंदगी के आखरी क्षण तक समाज की सेवा में लगे रहे। उन्होंने कहा कि कैलाश प्रसून सारंग की स्मृति में जनसेवा का कार्य करता रहूंगा। आज हम मातृ-पितृ शक्ति अभियान की शुरूआत कर रहे हैं। मेरे पिताजी के जाने से जिंदगी खाली हो गई है। उनकी याद को चिरस्थाई रखने का हमेशा प्रयास करूंगा। पी. मुरलीधर राव ने कहा कि स्व. कैलाश सारंग का जीवन हमेशा जनसेवा में जुड़ा रहा। उनके संकल्पों को आगे बढ़ाने में मंत्री विश्वास सारंग लगे हुए हैं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed