{"_id":"623736dede4b84199c3e2fd2","slug":"bhopal-bmw-driver-tried-to-overpower-the-traffic-police-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: चेकिंग के लिए रोका तो बीएमडब्ल्यू चालक ने ट्रैफिक पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: चेकिंग के लिए रोका तो बीएमडब्ल्यू चालक ने ट्रैफिक पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, केस दर्ज
Sun, 20 Mar 2022 07:53 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 20 Mar 2022 07:53 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में ट्रैफिक पुलिस कर्मी के चेकिंग करने के लिए रोकने पर बीएमडब्ल्यू कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाए चढ़ाने का प्रयास किया। इसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू चालक ने पुलिस पर कार चलाने की कोशिश की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल में ट्रैफिक पुलिस के जवान पर कार चढ़ाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। कार चालक को जवान ने चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश की थी, तभी ये घटना हुई। इसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
भोपाल में न्यू मार्केट में अपेक्स बैंक के पास ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान रोशनपुरा की तरफ से आ रही एक बीएमडब्ल्यू कार एमपी 09 एमएम 0090 को पुलिस कर्मी ने रोका। कार में बैठे युवक ने कार रोक कर पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद युवक गाड़ी में बैठा और जाने लगा। पुलिसकर्मी उसे रोकने गाड़ी के सामने आ गए। तभी युवक रोकने के बजाए उनके पर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत हट कर अपनी जान बचाई। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जांच में कार इंदौर परिवहन कार्यालय में रजिस्ट्रर्ड है।
टीटी नगर थाने में एफआईआर दर्ज
ट्रैफिक पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार चालक के खिलाफ टीटी नगर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।