फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal : accused of sexual assault and murder of an eight year girl got one day judicial custody

भोपाल : आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी एक दिन की न्यायिक हिरासत में

Tue, 11 Jun 2019 06:19 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 11 Jun 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
Bhopal : accused of sexual assault and murder of an eight year girl got one day judicial custody
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल के कमलानगर पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार को आठ वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया था। मामले में एक विशेष अदालत ने मंगलवार को आरोपी को एक दिन की हिरासत में भेजा है। 

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो कानून) सुधा विजय सिंह भदोरिया ने बताया कि पुलिस ने कमला नगर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के आरोपी विष्णु बामोरे को विशेष न्यायाधीश सुरेश सिंह की अदालत में पेश किया था। अदालत ने उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया। सुधा ने कहा कि हमने अदालत को बताया था कि आरोपी से पूछताछ करीब-करीब पूरी हो चुकी है। एक दिन की न्यायिक हिरासत की ही मांग की गई थी। 
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या की फिर साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की। आईपीसी (भारतीय दंड संहिता) की धारा 363, 366, 376, 377, 364, 302, 201 और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भोपाल अधिवक्ता संघ का कोई भी अधिवक्ता आरोपी की पैरवी नहीं करेगा

सुधा ने कहा कि अदालत ने केस डायरी देखने के बाद आरोपी विष्णु को 12 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश सुनाया। उन्होंने बताया कि अब इस मामले में पुलिस बुधवार को विशेष न्यायाधीश कुमुदिनी पटेल की अदालत में आरोपपत्र पेश करेगी।

उन्होंने बताया कि जब आरोपी विष्णु को अदालत में पेश किया गया, उस समय भोपाल अधिवक्ता संघ की उपाध्यक्ष रीना वर्मा भी अदालत में मौजूद थीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में आरोपी विष्णु की ओर से भोपाल अधिवक्ता संघ का कोई भी अधिवक्ता पैरवी नहीं करेगा।

बता दें कि बच्ची के साथ विष्णु ने घटना को शनिवार रात को तब अंजाम दिया जब वह अपने घर से कुछ खरीदने के लिए पास की दुकान में गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद उसने बच्ची का शव नाले में फेंका और फरार हो गया। 

पुलिस ने रविवार सुबह करीब पांच बजे शहर के कमला नगर पुलिस थाना इलाके में नाले से शव बरामद किया। विष्णु पिछले कुछ महीने से इस बच्ची के बगल वाले घर में ही किराये पर रह रहा था और मजदूरी करता था। पुलिस ने आरोपी को सोमवार सुबह खंडवा जिले के ओंकारेश्वर स्थित मोरटक्का गांव से गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed