{"_id":"61fe47f3cd96564abf76366e","slug":"bhopal-5-vaccination-chariots-launched-people-who-get-vaccination-in-katju-hospital-will-be-tested-for-bp-sugar-and-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: 5 वैक्सीनेशन रथ का शुभारंभ, काटजू अस्पताल में वैक्सीनेशन कराने वाले लोगों की होगी बीपी, शुगर और कैंसर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: 5 वैक्सीनेशन रथ का शुभारंभ, काटजू अस्पताल में वैक्सीनेशन कराने वाले लोगों की होगी बीपी, शुगर और कैंसर की जांच
Sat, 05 Feb 2022 03:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 05 Feb 2022 03:18 PM IST
सार
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को 5 कोरोना वैक्सीनेशन मोबाइल वैन के हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजधानी के अलावा बड़वानी और ग्वालियर में भी मोबाइल वैक्सीनेशन वैन शुरू की गई है।
विज्ञापन
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग ने मोबाइल वैक्सीनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में शनिवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने 5 वैक्सीनेशन रथ का शुभारंभ किया साथ ही काटजू अस्पताल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगवाने आने वाले हितग्राहियों की स्क्रीनिंग और ओरिएंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत की गई।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भोपाल में 5 कोविड टीकाकरण के रथों को रवाना किया है। यह रथ केयर संस्था और इंडसइंड बैंक के सहयोग से चलाए जा रहे हैं। मोबाइल रथों का उद्देश्य है कि जहां भी 50 से ज्यादा हितग्राही मिलेंगे उनको वैक्सीन लगाएंगे। सारंग ने कहा कि अभी मोबाइल वैक्सीनेशन वैन की शुरुआत भोपाल के अलावा बड़वानी और ग्वालियर में की गई है। आने वाले समय में दूसरे शहरों में भी मोबाइल वैक्सीनेशन वैन शुरू की जाएगी।
इस दौरान मंत्री सारंग ने बताया कि काटजू अस्पताल और करोंद स्थित केयर इंडिया के वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगाने वाले हितग्राहियों के लिए स्क्रीनिंग और ओरिएंटेशन प्रोग्राम की भी शुरुआत की गई है। यहां पर वैक्सीन लगने के 30 मिनट के बाद के समय में हितग्राहियों का ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई, महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और ओरल कैंसर की जांच की भी सुविधा मिलेगी। वहीं, ओरिएंटेशन प्रोग्राम से बीमारियों की रोकथाम की जानकारी दी जाएगी।