फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bholenath's procession came out with great pomp in Pali, townspeople became baraatis

MP News: पाली में धूमधाम से निकली भोलेनाथ की बरात, नगरवासी बने बराती, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

Sun, 19 Feb 2023 10:20 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 19 Feb 2023 10:20 AM IST
सार

महाशिवरात्रि पर्व पर प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिया। कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। जगह-जगह पुलिसकर्मी तथा नगर पालिका के कर्मचारी तैनात किए गए थे।

विज्ञापन
Bholenath's procession came out with great pomp in Pali, townspeople became baraatis
पाली में धूमधाम से निकली शिवजी की बरात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले की नगर पालिका पाली में धूमधाम से भगवान भोलेनाथ की बरात निकाली गई, जिसमें बहुत ही सुंदर झांकी के रूप में भगवान भोलेनाथ वा माता पार्वती जी को सजाया गया था। उनकी शोभायात्रा को निकालकर पूरे बाजार में भ्रमण किया गया, इस दौरान नगर पालिका पाली के सभी लोग बराती के रूप में उनके साथ चलते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
शिवजी का बरात का नगर पालिका पाली में जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया। ढोल नगाड़े और संगीत के साथ आगे और पीछे चलते बरातियों ने आकर्षक झांकी में चार चांद लगाए। इतना ही नहीं बरात में भगवान भोलेनाथ की सवारी नंदी तथा अघोरी भी नजर आए। जहां जहां बरात निकल रही थी, वहां लोगों ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और शिवजी का आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर्व पर प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिया। कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। जगह-जगह पुलिसकर्मी तथा नगर पालिका के कर्मचारी तैनात किए गए थे। वहीं, नगर के लोग भी व्यवस्थाओं का ध्यान रख रहे थे। नगर के वॉर्ड मेंबर्स ने भी क्षेत्र में कोई अव्यवस्था ना हो इसका खास ध्यान रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरातियों के लिए किए गए खास इंतजाम
बारातियों का खास ख्याल रखा गया। लोगों ने बरातियों को खाने पीने का सामान भी भेंट दिया। बरातियों के लिए लोगों ने खुद व्यवस्थाएं की थी। कहीं हल्के नाश्ते का इंतजाम किया गया था, तो कहीं फल फूल रखे गए थे।

मेला ग्राउंड में किया गया जयमाल 
मेला ग्राउंड में भव्य रूप से टेंट लगाकर यहां जयमाल का आयोजन किया गया था। जहां जयमाला के बाद विशाल भंडारे में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed