{"_id":"660f6f67a258abc5f80a8675","slug":"youth-injured-by-bullet-dies-in-bhind-family-members-block-road-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhind News: भिंड में गोली लगने से घायल युवक की मौत, घटना के विरोध में परिजनों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind News: भिंड में गोली लगने से घायल युवक की मौत, घटना के विरोध में परिजनों ने किया चक्का जाम
Fri, 05 Apr 2024 08:56 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 05 Apr 2024 08:56 AM IST
सार
भिंड में गोली लगने से एक की मौत हो गई। ग्वालियर जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिंड में एक युवक को दिन दहाड़े गोली मार दी गई। घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल, देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह भारौली तिराहे के पास अज्ञात लोगों ने लव तोमर नामक युवक को गोली मार दी।
विज्ञापन
जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को ग्वालियर रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों ने युवक के शव को बायपास पर एंबुलेंस में रख कर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
यह पूरा मामला ट्रकों से अवैध इंट्री करने को लेकर बताया जा रहा है। इसी बात पर मृतक युवक का झगड़ा सुबह हुआ था। उसी झगड़े के दौरान आरोपियों ने युवक को गोली मार दी। हालांकि, पुलिस ने इस बात को खारिज कर मामले की जांच करने बात कही है।
विज्ञापन
