फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Two people sleeping at home in Bhind died due to snake bite

Bhind: घर पर सो रहे परिवार को सांप ने डंसा; मां बेटी की मौत, बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Sun, 24 Sep 2023 07:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 24 Sep 2023 07:59 PM IST
सार

सर्प दंश से पीड़ित बेटे कृष्णा को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर लिया है। जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। 
 

विज्ञापन
Two people sleeping at home in Bhind died due to snake bite
घटना की जानकारी देते चिकित्सक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भिंड जिले के फूप थाना इलाके से रानी विरागवां गांव में मुकेश बरेठा के घर बीती रात सोए हुए लोगों को सांप ने डंस लिया। सांप ने घर में सो रही मां बेटी और बेटे को डंस लिया। सुबह छोटी बेटी ने अपने पिता मुकेश को बताया उसकी मां बहन और भाई को सांप ने डंस लिया है। 

विज्ञापन


यह सुनते ही मुकेश भी सदमे में बेहोश हो गया। वहीं, परिजनों और पड़ोसियों को जैसे ही घटना का पता लगा तो आनन-फानन में सारे परिवार को लेकर वे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टर्स ने प्राथमिक जांच के बाद मुकेश की पत्नी राधा और उसकी बेटी ईशू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, सर्प दंश से पीड़ित बेटे कृष्णा को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर लिया है। जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं, पत्नी और बेटी की मौत और बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए मुकेश सदमे में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed