फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Raid action of police and mining team on Musavali sand mine in Bhind

Bhind: सिंध नदी मुसावली रेत खदान पर पुलिस और माइनिंग टीम की छापामार कार्रवाई, अवैध रूप से डंप रेत जब्त

Sun, 11 Jun 2023 09:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 11 Jun 2023 09:34 PM IST
सार

सिंध नदी के मुसावली घाट पर टीम को भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारण किए हुए रेत के कई डंप मिले हैं। माइनिंग और पुलिस की टीम ने इन अवैध डंप रेत भंडारण को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
Raid action of police and mining team on Musavali sand mine in Bhind
टीम की कार्रवाई के बाद नदी किनारे जमा हुए ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भिंड जिले के भारौली थाना इलाके की सिंध नदी के मुसावली घाट पर रेत का अवैध डंप किए जाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन और माइनिंग टीम ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की। यहां बड़ी तादाद में अवैध रूप से डंप किया हुआ रेत मिला है। टीम ने सारा रेत जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भिंड पुलिस अधीक्षक को लगातार भारौली थाना इलाके में सिंध नदी से अवैध खनन कर डंप करने की शिकायतें मिल रही थीं। एसपी ने कार्रवाई के लिए भारौली थाना प्रभारी अनीता गुर्जर को निर्देशित किया था। रविवार सबसे पहले पुलिस टीम के साथ माइनिंग अधिकारी दिनेश डुडवे और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने संयुक्त रूप से मुसावली रेत खदान पर छापामार कार्रवाई कर बड़ी तादाद में अवैध रूप से डंप किए गए रेत को जब्त किया है।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे टीम ने इलाके के गोरम रेत खदान के पास भी दबिश दी। यहां भी टीम को भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारण किए हुए रेत के कई डंप मिले हैं। माइनिंग और पुलिस की टीम ने इन अवैध डंप रेत भंडारण को जब्त कर लिया है। फ़िलहाल जब्त रेत की मात्रा कितनी है, इसकी स्थिति कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट की जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर थाना प्रभारी अनीता गुर्जर का कहना है कि रेत के अवैध खनन और परिवहन के साथ अवैध भंडारण की शिकायत मिली रही थी। इस पर कार्रवाई के लिए टीम क्षेत्र में दबिश दे रही है। मुसावली रेत खदान पर किसी तरह का संचालन या खनन तो नहीं मिला है, लेकिन आसपास कई अवैध रेत भंडारण मिले हैं जिन्हें माइनिंग विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed