{"_id":"6ad3356274f8cc647204341e","slug":"nursing-officer-who-arrived-in-bhind-from-bihar-goes-missing-search-underway-in-river-but-no-clues-found-yet-bhind-news-c-1-1-noi1227-4842796-2026-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कहां है स्नेहलता?: लिव-इन पार्टनर पहले भी कर चुका मारने की कोशिश, बिहार से आई नर्सिंग ऑफिसर का शव अब भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां है स्नेहलता?: लिव-इन पार्टनर पहले भी कर चुका मारने की कोशिश, बिहार से आई नर्सिंग ऑफिसर का शव अब भी लापता
Sat, 17 Oct 2026 04:11 PM IST
भिन्ड ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: भिन्ड ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 04:11 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के भिंड में 8 अक्तूबर से लापता नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता के मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों ने परिचित सत्यप्रकाश उर्फ बादशाह पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया है। पचनदा नदी क्षेत्र में तलाश जारी है, लेकिन शव नहीं मिला।
विज्ञापन
नर्सिंग ऑफिसर का शव तलाश रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिंड में 8 अक्तूबर से लापता नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता के मामले में नया मोड़ सामने आया है। बिहार से भिंड पहुंचे स्नेहलता के परिजनों ने उनके परिचित सत्यप्रकाश उर्फ बादशाह पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना कबूल लिया है। वहीं, स्नेहलता की तलाश पचनदा नदी क्षेत्र में जारी है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। चौंकाने वाली बात ये भी कि वह स्नेहलता को मारने की पहले भी कोशिश कर चुका है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, स्नेहलता भिंड में नर्सिंग की पढ़ाई करने आई थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात सत्यप्रकाश से हुई। परिवार का आरोप है कि नर्सिंग की पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी दिलाने का झांसा देकर सत्यप्रकाश ने स्नेहलता को अपने संपर्क में रखा और बाद में उसे अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
ये भी पढें- भिंड मर्डर मिस्ट्री: गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे लिव-इन पार्टनर पर हत्या का शक गहराया, कहां है स्नेहलता का शव?
विज्ञापन
भाई ने लगाए आरोप
स्नेहलता के भाई अमित पांडेय ने बताया कि 8 अक्तूबर को जब उन्होंने स्नेहलता को फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। अगले दिन 9 अक्तूबर को उन्होंने सत्यप्रकाश से संपर्क किया। आरोप है कि सत्यप्रकाश ने स्नेहलता की तबीयत खराब होने और उसका अंतिम संस्कार किए जाने की बात कही। इस जवाब के बाद परिवार को उस पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।
Trending Videos
सत्यप्रकाश और स्नेहलता
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल लोकेशन घटनास्थल के पास
पुलिस जांच में सत्यप्रकाश के मोबाइल की लोकेशन घटनास्थल के आसपास मिलने की बात सामने आई है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में भी स्नेहलता और सत्यप्रकाश के साथ जाने की जानकारी पुलिस को मिली है। इसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने चंबल क्षेत्र के बजाय पचनदा नदी क्षेत्र में स्नेहलता की तलाश शुरू की। गोताखोरों और पुलिस टीम द्वारा नदी में तलाश की गई, लेकिन फिलहाल स्नेहलता का पता नहीं चल सका है। पुलिस अन्य संभावित स्थानों पर भी जांच कर रही है।
सत्यप्रकाश ने स्वीकार किया अपराध
पुलिस ने सत्यप्रकाश का जिला अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करने की बात कही है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने और स्नेहलता के संबंध में ठोस साक्ष्य मिलने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। स्नेहलता के भाई अमित पांडेय ने आरोप लगाया कि अगस्त में भी सत्यप्रकाश ने स्नेहलता को रास्ते से हटाने की कोशिश की थी। उस दौरान वह बच गई थीं। इसके बाद परिवार ने स्नेहलता से वापस बिहार लौटने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने घर लौटने से इनकार कर दिया।
फिलहाल पुलिस मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज, आरोपी से पूछताछ और नदी क्षेत्र में चल रही तलाश के आधार पर मामले की जांच कर रही है। स्नेहलता का शव बरामद नहीं होने के कारण हत्या से जुड़े सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।