फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   MP News: Youth beaten to death in Bhind due to love affair

MP News: भिड़ में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव से दूर एक घर में मिला शव, प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका

Fri, 23 Aug 2024 01:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 23 Aug 2024 01:05 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि खड़ीत गांव के रहने वाले अमित पुत्र रामकिशोर कटारे का शव खिफौना गांव के करू बिछौलिया के घर पर मिला। मृतक के परिवार ने करू बिछौलिया समेत चार लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
MP News: Youth beaten to death in Bhind due to love affair
युवक की पीटकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड जिले में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक खड़ीत गांव का रहने वाला था, उसका शव गांव से 20 किलोमीटर दूर अटेर थाने के खिफौना गांव में एक शख्स के घर के आंगन में मिला है। घटना के बाद से परिजन और युवक के गांव के लोगों में आक्रोश है। वे पोस्टमॉर्टम के बाद अस्पताल के सामने शव रखकर बैठ गए। इससे भिंड के इंदिरा गांधी चौराहे पर रात में लंबा जाम लग गया। इस दौरान करीब रात एक बजे तक जाम लगा रहा। इसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर धरना दे रहे लोगों को खदेड़ा। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि खड़ीत गांव के रहने वाले अमित पुत्र रामकिशोर कटारे का शव खिफौना गांव के करू बिछौलिया के घर पर मिला। मृतक के परिवार ने करू बिछौलिया समेत चार लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। गांव के सरपंच पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप है। एएसपी संजीव पाठक ने परिवार वालों की बात सुनी, उन्हें जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


खड़ीत गांव के अमित कटारे की हत्या को लेकर मृतक के परिवार की ओर से कुछ ऑडियो वायरल किए गए हैं। कथित तौर पर यह ऑडियो एक युवती और मृतक के पिता के बीच की बातचीत के हैं। युवती द्वारा पूरे मामले में बताया जा रहा है कि अमित की उसके घर खिफौना गांव में मारपीट की जा रही है, उसको बचाने के लिए आप लोग आ जाओ। बार-बार परिवार के सदस्यों द्वारा मारपीट की जानकारी फोन लगाकर एक युवती मृतक के पिता को दे रही है। इस बात की जानकारी मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस को भी दी गई है और ऑडियो भी दिए हैं। इस कारण पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed