{"_id":"6646f5f1f2da47a737022aed","slug":"mp-news-two-young-girls-die-form-wall-collapse-while-playing-at-home-in-bhind-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: भिंड में दीवार गिरने से दो मासूम बच्चियों की मौत, घर में खेल रहे थे बच्चे; दस साल का मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: भिंड में दीवार गिरने से दो मासूम बच्चियों की मौत, घर में खेल रहे थे बच्चे; दस साल का मासूम घायल
Fri, 17 May 2024 11:45 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 17 May 2024 11:45 AM IST
सार
Bhind: जिले के सिमरिया गांव में भरभरा कर दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई और एक 10 वर्षीय बालक घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया है। साथ ही मासूमों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिंड जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां तीन बच्चे घर में खेल रहे थे, इस दौरान मकान की दीवार उन पर गिर गई। दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। बता दें कि मृतका अल्फिया, निकिता और 10 वर्षीय रोहित घर में खेल रहे थे। तभी इशाक खान के घर की दीवार भरभरा कर उनपर गिर पड़ी, जिसकी वजह से अल्फिया, निकिता और रोहित मलबे के नीचे दब गए। घटना के दौरान भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीणों ने आनन फानन में मलबे के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक अल्फिया और निकिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन अमला मौके के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन
