फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   MP News: Sand mafia running away from police crushed three innocent people, one dead, two girls injured

MP News: पुलिस से बचकर भाग रहे रेत माफिया ने तीन मासूमों को कुचला, एक की मौत, दो बच्चियां घायल

Tue, 27 Feb 2024 05:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 27 Feb 2024 05:02 PM IST
सार

भिंड जिले में रेत माफिया पर पुलिस-प्रशासन ने शिकंजा कसा तो उसने एक मासूम की जान ले ली। दो बच्चियां घायल हैं। मामला कुछ ऐसा है कि पुलिस से बचकर भाग रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तीन बच्चों को कुचल दिया। 
 

विज्ञापन
MP News: Sand mafia running away from police crushed three innocent people, one dead, two girls injured
भिंड में ट्रैक्टर ट्रॉली ने तीन मासूमों को कुचला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड जिले में रेत माफिया अवैध खनन और परिवहन से बाज नहीं आ रहा है। उनकी इस मनमानी का खामियाजा अब लोगों को जान देकर चुकाना पड़ रहा है। भिंड में रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दबकर आठ साल की मासूम की मौत हो गई। दो अन्य बच्चियां घायल हैं। 

विज्ञापन


चंबल में बंदूक की गोली ही नहीं, रेत भी जानलेवा है। माफिया रेत का परिवहन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस कार्रवाई पर अड़ी है। इन दोनों की लड़ाई में आठ साल की मासूम की जिंदगी खत्म हो गई। ये दिल दहला देने वाली घटना शहर के ही देहात थाना क्षेत्र के सीता नगर में घटित हुई। हादसे में शिकार बच्ची के परिजनों का कहना है कि उनके इलाके में लगातार रेत का अवैध कारोबार हो रहा है। यह खबर लगी कि कलेक्टर की चेकिंग आ रही है। ऐसे में रेत से भरा एक ट्रैक्टर मौके से भागा, जिसके पीछे पुलिस लगी थी।
विज्ञापन


जैसे ही ट्रैक्टर नाले की तरफ मुड़ा तो वहां तीन बच्चियां खड़ी थी। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें रेत की ट्रॉली के नीचे एक बच्ची दब गई। दो बच्चियाँ चोटिल हो गई। आसपास एकत्रित हुए लोगों ने तुरंत बच्चियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। अस्पताल लेकर भागे लेकिन आठ साल की वैष्णवी को बचाया नहीं जा सका। दो अन्य बच्चियां घायल है। इलाज के लिए इन्हें भर्ती करा दिया गया है। घटना की जानकारी लगने के बाद भिंड एसपी, एएसपी और कलेक्टर भी पीड़ित परिजनों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे और मुलाकात कर उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed