फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   MP News: A 10-year-old child had a heart attack in his sleep in Bhind! Death while being taken to Gwalior

MP News: भिंड में 10 साल के बच्चे को नींद में आया हार्ट अटैक! ग्वालियर ले जाते समय मौत

Fri, 23 Jun 2023 04:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 23 Jun 2023 04:52 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के भिंड में 10 साल के बच्चे को कथित तौर पर नींद में हार्ट अटैक आया और उसकी ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत का प्राथमिक कारण हार्ट अटैक बताया है, लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी।  

विज्ञापन
MP News: A 10-year-old child had a heart attack in his sleep in Bhind! Death while being taken to Gwalior
भिंड में 10 साल के बच्चे को कथित तौर पर नींद में हार्ट अटैक आया - फोटो : istock

विस्तार

भिंड के जिला अस्पताल में गंभीर हालत में लाए गए 10 साल के बच्चे की मौत हो गई है। उसे ग्वालियर रैफर किया गया था, लेकिन ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक स्तर हार्ट अटैक की वजह से मौत होने की बात कही है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि पूरी जांच किए बिना हार्ट अटैक करार देना मुश्किल है। 
विज्ञापन


मामला भिंड जिले के किन्नौटी थाना क्षेत्र के उमरी का है। बुधवार रात को नींद में 10 वर्षीय साहिर पुत्र सुखराम दौहरे को सीने में दर्द होने लगा। रात में ही उसे जिला अस्पताल भर्ती किया गया। उसे शिशु वार्ड में भर्ती किया गया था। बाद में एनआईसीयू में उसका दिनभर इलाज चला। वहां भी जब हालत नहीं सुधरी तो उसे ग्वालियर रैफर किया गया। ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में मेहगांव के पास उसे दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के डॉ. आरके अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि सीने में दर्द प्राथमिक स्तर पर हार्ट अटैक लग रहा है। हालांकि, बिना जांच के यह कहना मुश्किल है कि यह हार्ट अटैक है या बच्चे को किसी और कारण से सीने में दर्द उठा।
विज्ञापन


दिसंबर में 12 साल के बच्चे की हुई थी मौत
भिंड में ही दिसंबर 2022 में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। 12 साल का मनीष जाटव स्कूल बस में घर लौट रहा था। तब वह चक्कर खाकर गिर गया था। पास के अस्पताल में उसे ले गए थे। वहां उसे सीपीआर दिया गया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। तब डॉक्टरों ने दावा किया था कि बच्चे को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed