फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   MP Lok Sabha Election CM Mohan Yadav commented on Congress in Bhind

MP LS Polls: भिंड में CM मोहन बोले- कांग्रेस के लोग रोज दिन गिन रहे हैं, इस महीने आ गए, अगले महीने नहीं आएंगे

Sat, 04 May 2024 07:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 04 May 2024 07:32 PM IST
सार

भिंड लोकसभा सीट के फूफ व गोहद में आयोजित चुनावी जनसभा में सभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, कांग्रेस के लोग रोज दिन गिनते रहते हैं। इस महीने आ गए, अगले महीने नहीं आएंगे। तुम रोते रहो, हम अपनी बहनों को पैसे पहुंचाते रहेंगे।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election CM Mohan Yadav commented on Congress in Bhind
भिंड में सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड लोकसभा की गोहद विधानसभा में आयोजित चुनावी सभा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित किया। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि गोहद की धरती से भगवान श्री कृष्ण का संबंध है। भगवान आते थे तो वह अकेले नहीं आते थे, वह 33 करोड़ देवी-देवताओं के साक्षात स्वरूपा गौ माता को लेकर आते थे। मुझे गोहद आकर आनंद आया है। परमात्मा, सनातन संस्कृति और अपना धर्म यही कहता है कि पापी के पाप माफ करने से पाप का वजन आपके माथे पर आ जाता है। आप उससे बचते नहीं है। अभी आपने थोड़े दिन पहले सरकार बनवाई है। लगभग 100 दिन तक सरकार चली और सरकार चलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया कि आप सभी एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाएं।

विज्ञापन


सीएम मोहन ने कहा, आज के दिन का तो और महत्व बढ़ गया है। बहनों तुम चिंता मत करो। लाड़ली लक्ष्मी से लेकर, लाड़ली बहना तक सभी योजनाएं बनाईं तो भाजपा की सरकार ने बनाई। आज आपके खाते में पैसे भी आ रहे हैं। हमने कहा था कि हर महीने पैसे आएंगे तो कांग्रेस वाले दिन गिनते रहते हैं, क्योंकि उनका दिल तो था नहीं भी वो इतने कंजूस हैं। अगर उनका बस चले तो रक्षाबंधन के दिन भी वो बहन को बिना कुछ दिए केवल हाथ जोड़कर काम चला लें। लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही, ये बहनें तब उनको नहीं दिखी। हमने अपनी बहन संध्या को सांसद बनाकर आपके बीच में दिया। ये बहन बेटी का सम्मान करने की भाजपा की सरकार की भावना है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष परसों एक दलित महिला, बहन इमरती का, तीन बार की मंत्री और कई बार की विधायक का अपमान किया। उनके खिलाफ रिपोर्ट हुई। एक बहन का ऐसा अपमान करोगे। लेकिन क्या करें, इनका चरित्र ही ऐसा है इनके बड़े नेता भी ऐसा ही बोलते हैं। जवाबदारी के पद पर रहते हुए अगर आप गंदा बोलोगे तो कांग्रेस के नेता प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी को चाहिए तत्काल उन्हें पद से हटाएं। जो बहन बेटी का अपमान करे, उसे हम बर्दाश्त नहीं करते। लेकिन क्या करें, इनके यहां तो परंपरा ही ऐसी है। कमलनाथ कहते हैं, महिलाएं आइटम होती हैं। यह देवभूमि है, अधर्मियों को बर्दाश्त नहीं करती। कांग्रेस के सारे पापों का हिसाब चुकता किया और राहुल गांधी बुरी तरह से अमेठी से हार कर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा, भाजपा की अपनी सेवा करने की भावना के कारण हमारी बहन स्मृति ईरानी पिछली बार प्रचंड बहुमत से अमेठी से चुनाव जीती। यह सनातन धर्म की जय-जयकार करने वाली पार्टी है। यह भगवान को मानने वाली पार्टी है। हमारे देश की संस्कृति को मानने वाली पार्टी है। नरेंद्र मोदी ने कहा, कोई बात नहीं आप अपने घर में रहिए। चिंता मत करो। गेहूं चावल जो चाहिए आपको घर में मिलेगा। उस काल में भी हनुमान जी ने बचाया था। इस काल में भी हनुमान भक्त नरेंद्र मोदी जी जिनका खुद का कोई घर नहीं है, लेकिन 142 करोड़ लोगों को अपना घर समझ करके जीवन जी रहे हैं, सेवा कर रहे हैं। ये परिवार नरेंद्र मोदी का है। आप सभी को मालूम है भगवान राम अयोध्या में पैदा हुए थे। लेकिन कांग्रेस वालों को राम कहां पैदा हुए थे यह मालूम नहीं। जो राम को नहीं जानते वह हमारे बीच में वोट मांगने आएंगे?


सीएम मोहन यादव बोले, रावण के पास बहुत घमंड था। उसने सोने की लंका बना ली थी। बहुत धनवान था, लेकिन भगवान राम को मालूम था कि इसका अंत करना है तो रावण की नाभि में तीर मारा था। वैसे ही कांग्रेस को भी आने वाली सात तारीख को अपने वोट से मारना है। केवल इधर बटन दबाना तीर जाकर सीधा निशाने पर लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed