फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   MP Election 2023: Defense Minister Rajnath did a road show in support of Lal Singh Arya in Bhind.

MP Election 2023: भिंड में रक्षामंत्री का रोड-शो, बोले- विकास कैसे होता है मध्य प्रदेश सरकार से सीख रही दुनिया

Sat, 04 Nov 2023 09:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 04 Nov 2023 09:03 PM IST
सार

MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भिंड जिले के गोहद, मेहगांव, अटेर और भिंड विधानसभा में जनसभा और रथ सभाओं को संबोधित किया। गोहद विधानसभा क्षेत्र के खनेता से छीमका तक रोड शो किया।

विज्ञापन
MP Election 2023: Defense Minister Rajnath did a road show in support of Lal Singh Arya in Bhind.
जनसभा को संबोधित करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारत को आजादी मिलने के बाद करीब 50 साल तक कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश में हुकूमत की। कांग्रेस 50 साल के शासनकाल में भी मध्यप्रदेश को विकसित राज्य नहीं बना सकी, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने कुछ सालों में ही मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बना दिया है। कांग्रेस के शासनकाल में दुनियाभर में मध्यप्रदेश की छवि भारत के बीमारू राज्य के रूप में होती थी। आज दुनिया में कहा जाता है कि विकास कैसे करना है, कैसे किया जाता है तो मध्य प्रदेश की सरकार से सीखिए। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य है, जहां औद्योगिक विकास दर 24 प्रतिशत है। लाल सिंह आर्य को तीन बार गोहद की जनता ने चुनाव जिताया है, इस बार चौका मारकर लाल सिंह आर्य को प्रचंड बहुमत से चुनाव जिताकर भाजपा को आशीर्वाद दीजिए। यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भिंड जिले के गोहद विधानसभा क्षेत्र के खनेता में पार्टी प्रत्याशी लाल सिंह आर्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने गोहद, मेहगांव और अटेर विधानसभा क्षेत्र में रथ सभाओं व सभाओं को भी संबोधित किया है। उन्होंने गोहद विधानसभा क्षेत्र के खनेता से छीमका तक रोड शो किया, जहां जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज प्रति व्यक्ति आय एक लाख 40 हजार रुपये
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जितनी ईमानदारी से कार्य किया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। 2003 में कांग्रेस की सरकार के समय मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 11,700 रुपये थी। शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री बनने के बाद मध्यप्रदेश का इतना विकास किया कि आज प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 40 हजार रुपये हो गई है। यह मध्यप्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। भारत का इकलौता राज्य मध्यप्रदेश है, जहां औद्योगिक विकास दर 24 प्रतिशत हो गई है, यह सामान्य बात नहीं है। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किया है।

किसानों को नकद राशि देने वाला मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किसान सम्मान निधि के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपये प्रति वर्ष दे रहे हैं, लेकिन मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य है, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की तरफ से किसानों को 6 हजार रुपये प्रति वर्ष दिया जा रहा है। इस तरह मध्यप्रदेश के 80 लाख से अधिक किसानों को प्रति वर्ष 12 हजार रुपये भाजपा की डबल इंजन की सरकार दे रही है।

अब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है
केंद्रीय मंत्री ने सभा में कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का मस्तक पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है। अब भारत कमजोर देश नहीं रहा। कांग्रेस के समय भारत की बात को दुनिया उतनी गंभीरता से नहीं लेती थी। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की बात पूरी दुनिया बहुत गंभीरता से लेती है। अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है। भाइयों एवं बहनों आपका भारत कमजोर भारत नहीं है। भारत को दुनिया का कोई भी देश आंख नहीं दिखा सकता। नापाक हरकत करने वाले को भारत इस पार भी मार सकता है और जरूरत पड़ी तो उस पार भी जाकर मार सकता है।

लाल सिंह आर्य को चुनाव जिताने नौजवान कमान संभालें
केंद्रीय मंत्री ने गोहद से पार्टी प्रत्याशी लाल सिंह आर्य को रिकार्ड मतों से चुनाव जिताने की अपील करते हुए कहा कि भिंड से बहुत सारे परिवार के लाड़ले नौजवान सेना में हैं। सैनिक परिवार के सभी लोगों का मैं अभिनंदन करता हूं। गोहद विधानसभा क्षेत्र के नौजवानों का आह्वान करता हूं कि वे पार्टी प्रत्याशी लाल सिंह आर्य को विधानसभा का चौथी बार चुनाव जिताने के लिए आगे आएं और प्रचार-प्रसार की कमान संभालें। नौजवान गांव-गांव जाकर केंद्र में मोदी जी की सरकार और मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य जनता को बताएं। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देकर भाजपा की सरकार बनाइए। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी जी मजबूती देने के लिए है।

आप भाजपा जिताएं, मैं आपके सम्मान, सुरक्षा व विकास की गारंटी देता हूं
गोहद विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी लाल सिंह आर्य ने खनेता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे गोहद की जनता ने तीन बार चुनाव जिताकर सेवा करने का अवसर दिया है। मैंने कभी भी जनता के सम्मान को गिरवी नहीं रखा, मैंने कभी भी दाग नहीं लगने दिया। गोहद के चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया गया, पुलों का निर्माण किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में इंटर, हाईस्कूल का निर्माण किया। गोहद नगर में 133 करोड़ की जल आवर्धन योजना स्वीकृत हुई और धरातल पर काम प्रगति पर है। क्षेत्र के 154 गांवों में शुद्ध पेयजल योजना पर कार्य चल रहा है। लाल सिंह आर्य ने कहा कि आप भाजपा को जिताएं, मैं आपके सम्मान, सुरक्षा व विकास की गारंटी देता हूं।


रथ यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का भिंड जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। सिंह के पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रथ यात्रा कर संबोधित किया। खनोता में जनसभा के बाद गोहद चौराहे पर रथ सभा को संबोधित किया। इसके पहले छीमका गांव में रक्षा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed